विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

48MP वाले Realme 5 Pro की सेल Flipkart पर हुई शुरू, मिल रहा 10 प्रतिशत तक ऑफ

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 03 Sep 2019 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 12:39 PM (IST)

Realme 5 Pro आज अपनी पहली सेल में एक्सक्लुसिवली Flipkart पर 12PM बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

48MP वाले Realme 5 Pro की सेल Flipkart पर हुई शुरू, मिल रहा 10 प्रतिशत तक ऑफ
48MP वाले Realme 5 Pro की सेल Flipkart पर हुई शुरू, मिल रहा 10 प्रतिशत तक ऑफ

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स Realme 5 और Realme 5 Pro लॉन्च किए हैं। Realme 5 को Rs 9999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह कीमत फोन के बेस वेरिएंट की है। Realme 5 की पहली सेल 27 अगस्त को थी। अब, Realme 5 Pro आज अपनी पहली सेल में एक्सक्लुसिवली Flipkart पर 12PM बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme 5 Pro कीमत और सेल ऑफर्स: Realme 5 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट- 4GB + 64GB Rs 13999, 6GB + 64GB Rs 14999 और 8GB + 128GB Rs 16999 में आता है। स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट क्रिस्टल ग्रीन और स्पार्कलिंग ब्लू में उपलब्ध होगा। सेल ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर ई-कॉमर्स साइट 5 प्रतिशत का कैशबैक दे रही है और Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत ऑफ मिलेगा।

Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशन्स: Realme 5 Pro में क्वैड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इस प्राइज रेंज में इसे फोन की खासियत भी कहा जा सकता है। फोन में 48MP Sony IMX586 सेंसर प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल लेंस 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 8MP रिजोल्यूशन कैमरा मौजूद है। रेगुलर और वाइड एंगल लेंस के अलावा, फोन में सुपर मैक्रो और Portrait सेंसर दिए गए हैं। ये दोनों ही 2MP के हैं। डिवाइस में 6.3 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ FHD+ रिजोल्यूशन दिया गया है। Realme 5 Pro में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और 8GB तक की रैम दी गई है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज मौजदू है, जिसे 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसी के साथ फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। पॉवर बैकअप के लिए इसमें 4035mAh की बैटरी और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme 5 Pro का पूरा रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।