विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5: सबसे सस्ते 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन की सेल आज, दिए जा रहे हैं Exclusive ऑफर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 03 Sep 2019 07:09 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Sep 2019 11:42 AM (GMT+05:30)

Realme 5 की तीसरी फ्लैश सेल आज दिन के 12 बजे आयोजित की जा रही है। पहले सेल में इस स्मार्टफोन की 1.20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई थी..

Realme 5: सबसे सस्ते 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन की सेल आज, दिए जा रहे हैं Exclusive ऑफर्स
Realme 5: सबसे सस्ते 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन की सेल आज, दिए जा रहे हैं Exclusive ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 5 सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Realme 5 और Realme 5 Pro आते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स की खास बात ये है कि इसमें 5 कैमरे दिए गए हैं। इसके बैक में चार कैमरे और फ्रंट में एक कैमरा दिया गया है। इस सीरीज के बेस मॉडल Realme 5 की तीसरी फ्लैश सेल आज दिन के 12 बजे आयोजित की जा रही है। पहले सेल में इस स्मार्टफोन की 1.20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई थी। इससे इस स्मार्टफोन का यूजर्स में कितना क्रेज है, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

करीब डेढ़ साल पहले भारतीय बाजार में एंट्री करने वाले इस Young Brand को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Realme ने अब तक भारत में करीब एक दर्जन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इस महीने कंपनी एक और स्मार्टफोन सीरीज Realme XT को लॉन्च कर सकती है। Realme 5 की फ्लैश सेल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी आयोजित की जाएगी। वहीं, Realme 5 Pro को कल यानी कि 4 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme 5 पर मिलने वाले ऑफर्स

Realme 5 के साथ ई-कॉमर्स साइट पर Rs 99 में Complete Mobile Protection का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को Paytm वॉलेट के जरिए खरीदने पर Rs 2,000 तक का कैशबैक का भी ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा Mobikwik wallet पर 10 प्रतिशत तक का सुपरकैश भी दिया जा रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो Axis बैंक कार्ड यूजर्स को 5 फीसद तक का कैशबैक ऑफर किया जाएगा। Reliance Jio भी इस स्मार्टफोन के साथ एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। यूजर्स को Rs 7000 तक का बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। आपको बता दें कि ये सभी ऑफर्स केवल सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होंगे।

Realme 5 के फीचर्स

Realme 5 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 AIE चिपसेट पर काम करता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही माइक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित ColorOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Realme 5 का पूरा रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।