Razer के गेमिंग ईयरफोन्स लॉन्च, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और RGB लाइटिंग से हैं लैस
पॉपुलर गेमिंग पेरिफेरल्स ब्रांड Razer ने गेमर्स के लिए अपने नए वायर्ड इन-ईयर ईयरफोन्स Razer Hammerhead V3 Chroma लॉन्च कर दिए हैं।

Hammerhead V3 Chroma वायर्ड ईयरफोन्स लॉन्च किए गए हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Razer ने Hammerhead V3 Chroma वायर्ड USB Type-C गेमिंग ईयरफोन्स लॉन्च किए हैं। इन नए ईयरफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और कस्टमाइजेबल Chroma RGB लाइटिंग मिलती है। Razer Hammerhead V3 Chroma में 6mm ट्वीटर्स के साथ पेयर किए गए 11mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरफोन्स में IPX4 वाटर-रेजिस्टेंस रेटिंग और ऑम्निडायरेक्शनल माइक्रोफोन के साथ एक इन-लाइन रिमोट मिलता है।
Razer Hammerhead V3 Chroma की कीमत और उपलब्धता
Razer Hammerhead V3 Chroma की कीमत $79.99 (लगभग 7,000 रुपये) रखी गई है। ये वायर्ड ईयरफोन्स Razer की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Razer Hammerhead V3 Chroma के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Razer Hammerhead V3 Chroma 11mm के मेन डायनामिक ड्राइवर और एक डेडिकेटेड 6mm ट्वीटर ड्राइवर के साथ आते हैं। ये ईयरफोन्स फीड-फॉरवर्ड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) ऑफर करते हैं। पीसी पर, ईयरफोन्स इमर्सिव सराउंड साउंड और एन्हांस्ड पोजिशनल अवेयरनेस के लिए Razer Synapse 4 के जरिए THX Surround Sound 7.1 को सपोर्ट करते हैं। ईयरफोन्स की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 28kHz और इम्पीडेंस रेटिंग 32 ohms है।
HATS द्वारा ईयरफोन्स की सेंसिटिविटी 106dBSPL रेट की गई है, जबकि मैक्जिमम इनपुट पावर 10mW लिस्टेड है। जैसा कि बताया गया है, Razer Hammerhead V3 Chroma 90-डिग्री एंगल्ड डिजाइन वाले USB Type-C कनेक्टर से लैस वायर्ड ईयरफोन्स का एक पेयर है। इनमें ऑम्निडायरेक्शनल माइक्रोफोन के साथ एक इन-लाइन रिमोट भी शामिल है, जिससे यूजर्स गेमिंग के दौरान ऑडियो और वॉयस कम्युनिकेशन को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। ऑम्निडायरेक्शनल माइक्रोफोन का सिग्नल-टू-नॉइज़ रेशियो 63dB और 1kHz पर सेंसिटिविटी रेटिंग -26dB है।
Razer Hammerhead V3 Chroma में कंपनी का Chroma RGB लाइटिंग सिस्टम मिलता है और ये 16.8 मिलियन कलर्स के सपोर्ट के साथ कस्टमाइजेबल बैकलाइटिंग प्रोवाइड करता है। ये ऑडियो आउटपुट को एडजस्ट करने के लिए चार प्रीसेट इक्वलाइजर प्रोफाइल्स और एक एडिशनल कस्टमाइजेबल EQ प्रोफाइल ऑफर करता है।
Razer Hammerhead V3 Chroma में वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है। इनमें 1.2-मीटर लंबी केबल मिलती है और इनका वजन 27.1 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: 10,000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और मिलेगी Snapdragon की पावर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।