10,000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और मिलेगी Snapdragon की पावर
वनप्लस चीन में जल्द ही Turbo 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जिसे भारत में Nord-सीरीज के तहत पेश किया जा सकता ...और पढ़ें

वनप्लस टर्बो 7 जल्द होगा लॉन्च जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
HighLights
OnePlus Turbo 7 में Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट मिलेगा।
फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh बैटरी होगी।
यह भारत में Nord-सीरीज के तहत आ सकता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oneplus चीन में जल्द ही अपकमिंग Turbo स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में लॉन्च होने वाला अपकमिंग OnePlus Turbo 7 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Nord-सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है। वनप्लस का अपकमिंग Turbo 7 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। अगर ये डिटेल्स सही हैं तो अपकमिंग Nord 6 को बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं।
OnePlus Turbo 7 संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर Gadgetsdata के मुताबिक, OnePlus Turbo 7 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट, UFS 4.1 स्टोरेज और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। हालांकि कंपनी ग्लोबल वर्जन को 165Hz से कम रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकता है।
इससे पहले टिपस्टर Smart Pikachu ने दावा किया था कि Turbo 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन में ग्लास बैक और 185Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Turbo 7 और Pro वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। Digital Chat Station की मानें तो Turbo Pro में 6.78-इंच का 1.5K 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
OnePlus Turbo 7 की बात करें तो कंपनी Turbo 6 के मुकाबले बड़े अपग्रेड ऑफर कर रही है। Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिप, 6.78-इंच 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्पले, 50MP प्राइमरी कैमरा और 9,000mAh बैटरी दी गई थी। कंपनी ने Nord 6 को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
वनप्लस के Turbo 7 स्मार्टफोन को 200MP कैमरा के साथ लाया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन की मार्केट में सीधी टक्कर iQOO Z12 Turbo से होगी, जो Snapdragon 8 Gen 6 के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में iQOO 16R के नाम से एंट्री कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।