PUBG Mobile: बाहुबली की Great Indian Warrior ऑउटफिट में खेल पाएंगे अब यह गेम, पढ़ें डिटेल्स
PUBG Mobile की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए Tencent Games ने बाहुबली से प्रेरित एक नए ऑउटफिट पेश की है।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। PUBG Mobile दुनिया में सबसे पॉपुलर ऑनलाइन मल्टीप्लयेर गेम में से एक बन गया है। भारत में PUBG Mobile का यूजर बेस काफी बढ़ गया है। इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी PUBG Mobile अभी भी Android और iOS पर फ्री में उपलब्ध है। इसे Google Play Store and Apple App Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। PUBG Mobile की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए Tencent Games ने बाहुबली से प्रेरित एक नए ऑउटफिट पेश की है।
बाहुबली को पूरी दुनिया में काफी सराहा गया था। इसी के साथ यह भारत की सबसे अधिक पैसा कमाने वाली पिक्चर भी बनी थी। बाहुबली से प्रेरित इस ऑउटफिट को ‘The Great Indian Warrior' का नाम दिया गया है। यह इन-गेम आइटम शॉप में उपलब्ध है।
PUBG Mobile में बाहुबली से प्रेरित Great Indian Warrior outfit के लिए इन-गेम एड भी है। यह एड गेम लॉन्च करने पर आता है। इस ऑउटफिट की कीमत 1,260 UC है। अगर कोई प्लेयर ‘Get It Now' विकल्प पर क्लिक करता है, तो उसे कुल कीमत पर 25 प्रतिशत का ऑफ मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद ऑउटफिट की कीमत 945 UC रह जाती है। इस रेट पर ऑउटफिट को 15 मई तक खरीदा जा सकता है।
PUBG खेलने के शौकीन आप में कई लोग होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि PUBG से जुड़ी एक्सेसरीज ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन पर उपलब्ध कराई जाती हैं। अगर आप PUBG के शौकीन हैं तो अमेजन पर जाकर इन्हें खरीद सकते हैं।
PUBG खेलने के शौकीन आप में कई लोग होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि PUBG से जुड़ी एक्सेसरीज ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन पर उपलब्ध कराई जाती हैं। अगर आप PUBG के शौकीन हैं तो अमेजन पर जाकर इन्हें खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, पूरी लुक को खरीदने के बजाय अगर आप अलग-अलग आइटम्स खरीदना चाहते हैं तो बाहुबली से प्रेरित हेडगियर, जिसको ‘Great Indian Warrior Headpiece' का नाम दिया गया है, को 360UC में खरीद सकते हैं। PUBG Mobile ऑउटफिट के बाकी आइटम्स, जैसे की - वृस्त और एआरएम प्रोटेक्शन, चेस्ट आर्मर और पैन्ट्स को 900UC में PUBG Mobile इन-गेम शॉप से खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus पर Airtel ऑफर्स के साथ सीमित समय के लिए मिल रहा डिस्काउंट
BSNL अपने प्रीपेड यूजर्स को दे रहा अतिरिक्त बेनिफिट्स, Rs 198 में डबल वैलिडिटी और 108GB डाटा
ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Xiaomi Mi A3 हो सकता है लॉन्च, पढ़ें सभी लीक्ड डिटेल्स
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप