11,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन होगा लॉन्च, 12GB तक रैम और 50MP का मिलेगा कैमरा
पोको जल्द ही Poco X9 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें 11,000 mAh की दमदार बैटरी और 7-इंच 2K डिस्प्ले जैसे फीचर्स होंगे।

11000 mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है पोको का नया फोन (Photo-Poco F9 Pro)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco जल्द ही इंडियन और ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। पोको का यह फोन Poco X9 Pro Max के नाम से एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने वाले Redmi Turbo 6 Max का रिब्रांड वर्जन होगा। पोको ने भले ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर न की हो, लेकिन ऑनलाइन कुछ-कुछ डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। टिपस्टर की मानें तो फोन में 11,000 mAh की बैटरी, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
Poco X9 Pro Max के संभावित फीचर्स
टिपस्टर देबयान रॉय ने सोशल मीडिया X पर अपकमिंग Poco X9 Pro Max को लेकर डिटेल्स शेयर किए हैं। इस फोन में 7-इंच का 2K flat LTPS OLED पैनल दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 185 Hz तक हो सकता है। पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 11,000 mAh की बैटरी के साथ 100 W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Redmi Turbo 6 Max / Poco X9 Pro Max : • ~7" 2K 185Hz flat LTPS OLED , ultra slim bezels • ~11000mAh+🔋~100W⚡ • 3nm Dimensity 9000 Series SoC (9500 or 9600M) • LPDDR5X RAM, UFS 4.1 • Metal frame, IP69, US FS, USB 2.0 • 50MP OIS main 📸 + UW • Could get a new horizontal camera module
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) November 25, 2026
पोको के अपकमिंग फोन के बारे में दावा किया गया रहा है कि इसे MediaTek Dimensity 9500 या MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 12GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा। इस फोन के फ्रंट कैमरे को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Poco X9 Pro Max की संभावित कीमत
Poco ने अपने अपकमिंग फोन को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को मार्च 2027 तक इंडियन मार्केट में रिलीज किया जा सकता है। इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर अनुमान है कि इसमें 60 हजार रुपये की रेंज में सेल के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।