विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poco C50 नवंबर में होगा भारत में लांच,कंपनी ने खुद किया ऐलान ,जानिये फोन के लीक फीचर्स

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2022 05:14 PM (IST)

Poco C50 के लांच की खबरें तो कई दिनों से आ रही थी लेकिन अब कंपनी ने खुद इसके लांच ...और पढ़ें

Poco C40 photo credit - Poco Global
Poco C40 photo credit - Poco Global

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Poco ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी Poco C50 को नवंबर के आखिरी हफ्ते में लांच करेगी। पोको के अनुसार इस स्मार्टफोन में कैमरा, मल्टीमीडिया और बैटरी लाइफ पर जयादा ध्यान दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोको का यह नया फोन Redmi A1+ के ही रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लांच हो सकता है। Redmi A1+ को भारत में पिछले महीने अक्टूबर में ही लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट के जरिये Poco C50 के लांच से पहले ही कुछ फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

Poco C50 के संभावित फीचर्स

  • डिस्प्ले- इस फोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है।
  • प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर लगा हो सकता है।
  • ओएस- यह फोन Android 12 गो एडिशन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • कैमरा- यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 8 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा डेप्थ कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीं वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी- इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में 10W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है।
  • नेटवर्क- यह फोन 5G की जगह 4G नेटवर्क के साथ लांच हो सकता है।
  • अन्य फीचर्स- इस फोन में डुअल सिम, 3.5 mm जैक, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे सभी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Poco C50 की संभावित कीमत

इस फोन को redmi a1+ का ही रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है जिस कारण इसकी कीमत भी कम हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार POCO C50 की कीमत 10,000 रुपये या उससे भी कम हो सकती है।

Poco C50 के सभी फीचर्स और कीमत मीडिया रिपोर्ट के आधार पर बताए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इस फोन के किसी भी फीचर के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

यह भी पढ़ें- Vivo ने 12 GB की रैम और 256 GB की स्टोरेज के साथ लांच किया ये नया स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स और कीमत