विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm Mall महा कैशबैक सेल: iPhone X को 52000 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 02 Nov 2018 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:00 PM (IST)

iPhone X को लगभग 44,000 रुपये के ऑफर के साथ 52,000 रुपये में खरीद जा सकता है। Paytm Mall की महा कैशबैक सेल 7 नवंबर तक चलेगी

Paytm Mall महा कैशबैक सेल: iPhone X को 52000 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें डिटेल्स
Paytm Mall महा कैशबैक सेल: iPhone X को 52000 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Paytm Mall पर महा कैशबैक सेल का आयोजन किया गया है। इसके तहत कई स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी डील की जानकारी दे रहे हैं जिस पर लगभग 44,000 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि iPhone X को लगभग 44,000 रुपये के ऑफर के साथ 52,000 रुपये में खरीद जा सकता है। Paytm Mall की महा कैशबैक सेल 7 नवंबर तक चलेगी।

iPhone X पर मिल रही भारी छूट:

इस फोन की कीमत 95,390 रुपये है। इसे 7 फीसद फ्लैट डिस्काउंट के साथ 88,500 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन पर 16,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 72,500 रुपये होती है। साथ ही एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद (2,500 रुपये तक) का कैशबैक दिया जाएगा। इस ऑफर को सम्मिलित करने के बाद इसे 70,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा अगर यूजर अपना पुराना फोन देकर इसे खरीदते हैं तो उन्हें 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब होते हैं तो उन्हें यह फोन 52,000 रुपये में मिल सकता है।

जानें Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की डील्स की डिटेल्स:

OnePlus 6T को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस पर 16,000 रुपये तक का एक्सेचंज ऑफर दिया जा रहा है। वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को 360 जीबी अतिरिक्त डाटा का लाभ मिलेगा। साथ ही जियो यूजर्स को 5,400 रुपये का कैशबैक और 3 टीबी तक 4जी डाटा मिलेगा। वहीं, रेडबस, इजमाइट्रिप, नेटमेड्स और फासोस के लिए 2,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, Xiaomi Redmi Y2 के 32 जीबी वेरिएंट को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका MRP 10,499 रुपये है।

Amazon और Flipkart के ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

दिवाली स्मार्टफोन सीरीज 2: 10000 से 20000 रुपये में फेस्टिव सीजन पर खरीद के लिए बेस्ट विकल्प

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: OnePlus से Apple तक इन प्रोडक्टस पर मिल रही Big Deals

दिवाली स्मार्टफोन सीरीज 1: 10000 रुपये तक के बजट में ये स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।