Move to Jagran APP

लॉन्च से पहले Oppo Watch की कीमत और फीचर्स हुए लीक, Apple Watch को दे सकती है टक्कर

Oppo Find X2 के साथ ही आज कंपनी ग्लोबल मार्केट में Oppo Watch सीरीज को लॉन्च करने वाली है और लॉन्च से पहले कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 12:26 PM (IST)
लॉन्च से पहले Oppo Watch की कीमत और फीचर्स हुए लीक, Apple Watch को दे सकती है टक्कर
लॉन्च से पहले Oppo Watch की कीमत और फीचर्स हुए लीक, Apple Watch को दे सकती है टक्कर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo काफी समय से Find सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन Find X2 पर काम कर रही है और आज ये स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X2 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3K क्वालिटी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं आज आयोजित होने वाले Oppo के इवेंट में Find X2 के साथ ही कंपनी अपनी पहली स्मार्टफोन 'Oppo Watch' को भी लॉन्च करने वाली है। जिसकी जानकारी आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की गई है। वहीं Oppo Watch के लॉन्च होने में कुछ ही समय बाकी है और ऐसे में इसके डिजाइन, फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 

loksabha election banner

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म weibo पर एक यूजर ने Oppo Watch की इमेज शेयर की है, जिसमें इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है। डिजाइन के मामले ये काफी हद तक Apple Watch से मिलती-जुलती है। वहीं Oppo Watch के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। जिनके अनुसार इसमें 1.91 इंच का फ्लैक्सिबल कर्व्ड स्क्रीन दिया जाएगा। वहीं ये वॉच Snapdragon Wear 2500 + Apollo3 ड्यूल चिप पर पेश की जाएगी। 

वहीं इसमें 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट का उपयोग किया गया है जो कि इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। इसके अलावा Oppo Watch में हार्ट रेट ECG सपोर्ट की भी सुविधा दी जा सकती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच Google के Wear OS पर पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत CNY 2,000 यानि लगभग 22,000 रुपये हो सकती है।

बता दें कि लॉन्च से पहले OPPO Find X2 Pro के भी लगभग सभी फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन में 120Hz​ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसे Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध हो सकता है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा सेंसर 2MP का कैमरा दिया जाएगा। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के 4,260mAh की बैटरी दी जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.