1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और 10 दिन तक का बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुई Oppo की नई वॉच
Oppo ने चीन में अपनी Reno 17 सीरीज, Oppo Pad Air 6 और Enco Clip 2 के साथ अपनी नई ...और पढ़ें

Oppo Watch 5 को लॉन्च कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo Reno 17 सीरीज, Oppo Pad Air 6 और Oppo Enco Clip 2 के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch 5 लॉन्च कर दी है। इस नई स्मार्टवॉच में 1.85-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और ये हार्ट रेट व ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग टूल्स ऑफर करती है। ये 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है, इसमें इन-बिल्ट सैटेलाइट पोजिशनिंग मिलती है और वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए इसे 5ATM, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिली हुई हैं।
Oppo Watch 5 की कीमत और सेल
Oppo Watch 5 के Starry Black, Fairy Tale Green, Moonlight White और Wish Orange कलर ऑप्शन्स की कीमत CNY 899 (लगभग 12,700 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके Enchanted Purple वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा यानी CNY 999 (लगभग 14,000 रुपये) है। ये स्मार्टवॉच 20 नवंबर से चीन में खरीदने के लिए अवेलेबल होगी।
Oppo Watch 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Watch 5 में 390×450-पिक्सल रेजोल्यूशन, 322ppi पिक्सल डेंसिटी और स्पोर्ट्स मोड में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 1.85-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिस पर GG5 ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। ये वॉच ColorOS Watch 17 पर चलती है और Android 10 या उसके बाद के वर्जन और iOS 16 या उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करती है। इसमें Bluetooth 5.2, NFC पेमेंट्स, एक्सेस कार्ड सपोर्ट और Oppo का Xiaobu Assistant मिलता है।

Oppo Watch 5 के हेल्थ फीचर्स में लगातार हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, इर्रेगुलर हार्ट रिदम के लिए अलर्ट, रिस्ट टेंपरेचर ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल मैनेजमेंट शामिल हैं। ये दिन भर स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक करती है और स्लीप क्वालिटी रिपोर्ट के साथ-साथ स्लीप एपनिया रिस्क असेसमेंट भी देती है।
Oppo Watch 5 रनिंग, स्विमिंग, साइक्लिंग और बैडमिंटन समेत 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें एक डेडिकेटेड Super Fat Burning Mode भी दिया गया है। ये रनिंग, वॉकिंग और साइक्लिंग को अपने-आप डिटेक्ट कर सकती है और एरोबिक ट्रेनिंग इफेक्ट, फिटनेस लेवल्स और रिकवरी टाइम को कवर करते हुए वर्कआउट एनालिसिस देती है।
Oppo की Watch 5 में 351mAh की बैटरी दी गई है और ये मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ लॉन्ग बैटरी लाइफ मोड में 10 दिनों तक, स्टैंडर्ड मोड में सात दिनों तक और AOD (ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले) इनेबल रहने पर तीन दिनों तक चलती है। ये स्मार्टवॉच सिंगल-फ्रीक्वेंसी L1 सैटेलाइट पोजिशनिंग को सपोर्ट करती है और BeiDou, GPS, Galileo, GLONASS तथा QZSS सिस्टम्स के साथ कम्पैटिबल है।
Oppo Watch 5 में एल्युमीनियम अलॉय केस और एक स्क्वायर डायल दिया गया है। इसका डायमेंशन 42×37.27×9.2mm है और बिना स्ट्रैप के इसका वजन लगभग 25 ग्राम है। स्ट्रैप के साथ इसका वजन कलर के हिसाब से 42 ग्राम से 46 ग्राम के बीच रहता है। वाटर और डस्ट से बचाव के लिए इस वॉच को 5ATM, IP69 और IP69K रेटिंग्स भी मिली हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।