विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10GB रैम के साथ स्मार्टफोन लेकर आने वाली पहली कंपनी बनेगी Oppo, Find X का आएगा नया वैरिएंट

By Sakshi Pandya Edited By:
Published: Fri, 28 Sep 2018 04:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 Sep 2018 10:42 AM (GMT+05:30)

आ रहा है 10GB रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

10GB रैम के साथ स्मार्टफोन लेकर आने वाली पहली कंपनी बनेगी Oppo, Find X का आएगा नया वैरिएंट
10GB रैम के साथ स्मार्टफोन लेकर आने वाली पहली कंपनी बनेगी Oppo, Find X का आएगा नया वैरिएंट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इस साल के अंत में 10GB रैम वाले स्मार्टफोन्स की बात शुरू हुई थी। ऐसी उम्मीद लगाई जा राइ थी की वीवो इस श्रेणी का फोन सबसे पहले लेकर आएगी। खबरें तो यह भी थी की वीवो Xplay 7 इतनी अधिक रैम के साथ फोन लेकर आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो वो पहला ब्रैंड होगा जो अपने फ्लैगशिप Find X हैंडसेट में 10GB रैम लेकर आएगा।

Ice universe द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई लेटेस्ट पिक्चर के अनुसार, ओप्पो Find X मॉडल को TENNA पर 10GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। TENNA पर आई स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार, कंपनी Find X का नया वैरिएंट लेकर आने वाली है। इसमें अब तक की फोन्स में उपलब्ध सबसे बड़ी रैम के साथ 256GB मेमोरी दी जाएगी। फिलहाल, चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता द्वारा की जा रही फ्लैगशिप ऑफरिंग में 8GB वैरिएंट ही उपलब्ध है। इसके साथ 128GB और 256GB इंटरनल मेमोरी उपलब्ध है। ओप्पो Find X के लॉन्च के समय इसके कर्व्ड बेजल-लेस डिस्प्ले, पॉप-अप कैमरा के लिए इसे काफी पसंद किया गया था।

Oppo Find X- स्पेसिफिकेशन्स

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का ड्यूल कर्व्ड एज-टू-एज एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसका लुक काफी हद तक सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 से मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लम्बोर्गिनी एडिशन में 512 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन में एप्पल आइफोन एक्स की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस 3D फेसियल रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है।

Oppo Find X- खास तरह का कैमरा

इस स्मार्टफोन में एक खास किस्म का 3D स्टील्थ सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो बैक पैनल में छुपा होता है। जब आप फोन को अनलॉक करते हैं तो कैमरा ऊपर के हिस्से से पॉप-अप के साथ सामने आता है और फोन अनलॉक करता है। इससे पहले वीवो Nex और Nex S में भी पॉप-अप कैमरा दिया गया था, लेकिन ओप्पो Find X का कैमरा कई मायनों में उससे अलग है। इसके कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और इयरपीस स्पीकर भी लगा होता है। जब कैमरा बंद होता हो तो पता नहीं चलता है कि इसमें पॉप-कैमरा दिया गया है। फोन में 25 मेगापिक्सल का 3D स्टील्थ सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक साइड में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

Oppo Find X- फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस

फोन को चार्ज करने के लिए VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3730 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में केवल 35 मिनट का समय लगेगा।

Vivo NEX के फीचर्स:

Vivo NEX में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2316×1080 है। साथ ही आस्पेक्ट रेश्यो 19.3:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.2 फीसद है। यह फोन 10एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ Funtouch OS 4.0 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करता है।

Vivo NEX: कैमरा और बैटरी

Vivo NEX में फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। यह 4 एक्सिस ओआईएस और f/1.8 अपर्चर से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन एआई सीन रिकॉग्नीशन फीचर और पोट्रेट लाइटनिंग इफेक्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 पोर्ट और ओटीजी सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp हैक होने पर क्या करें, इस तरह बचाएं इसे हैकर्स से

IRCTC ऐप या वेबसाइट पर इन 5 Steps की मदद से अब पलक झपकते होगा टिकट बुक

Youtube पर इन 4 आसान तरीकों से अब घर बैठे करें कमाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।