विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 17, Pro मॉडल में मिलता है 200MP कैमरा

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:42 PM (IST)

Oppo ने होम मार्केट में अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Reno 17 और Reno 17 Pro मॉडल शामिल हैं।

ओप्पो रेनो 17 सीरीज चीन में लॉन्च जानें कीमत

ओप्पो रेनो 17 सीरीज चीन में लॉन्च जानें कीमत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Reno 17 सीरीज चीन में लॉन्च गई है। कंपनी ने दो स्मार्टफोन - Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल को में टच रिस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टविटी के लिए चिप दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के दोनों फोन 120fps गेमिंग सपोर्ट करते हैं। ओप्पो ने स्टेंडर्ड मॉडल को Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Reno 17 Pro को MediaTek के Dimensity 8550 Super SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 17 सीरीज को एंड्रॉयड 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करता है।

Oppo Reno 17 Pro और Oppo Reno 17 की कीमत

Oppo Reno 17 Pro का बेस वेरिएंट 8 जीबी की रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 4,199 (करीब 59,100 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही 12GB + 256GB वेरिएंट को CNY 4,599 (करीब 64,700 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट को CNY 4,899 (करीब 67,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Reno 17 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 3,599 (करीब 50,600 रुपये) है। इसके साथ ही 12GB + 256GB वेरिएंट को CNY 3,799 (करीब 53,500 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट को CNY 3,999 (करीब 56,300 रुपये) के साथ लाया गया है। इस फोन का टॉप वेरिएंट 12GB + 1TB को CNY 4,899 (करीब 69,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Oppo Reno 17 सीरीज के दोनों मॉडल -Cocoa Brown, Encounter Cat, Ice Moon White, Snow White, और Starlight Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Oppo Reno 17

Oppo Reno 17 Pro और Reno 17 के फीचर्स

Oppo Reno 17 Pro स्मार्टफोन में 6.32-इंच की फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2,640 x 1,216 पिक्सल और पिक्सल डेन्सिटी 460ppi है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड Reno 17 में 6.56-इंच की फ्लैक्सीबल AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2,624 x 1,208 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 440ppi है। दोनों फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स की है।

Oppo Reno 17 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए ARM G720 MC8 GPU दिया गया है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए Adreno 722 GPU दिया गया है। दोनों फोन Android 17 के साथ लॉन्च किए गए हैं, जिन्हें 6 साल तक अपडेट मिलेंगे।

फोटोग्राफी की बात करें तो Oppo Reno 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन का टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 17 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। Oppo Reno 17 Pro में 7,250mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड Reno 17 में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन में 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें- 5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च, 90Hz की डिस्प्ले और 25W चार्जिंग भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।