Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई के पहले में लॉन्च हो सकती है Oppo Reno 14 5G सीरीज, मिल सकते हैं ये फीचर्स

    Oppo Reno 14 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। मई में चीन में लॉन्च हुई इस सीरीज में Reno 14 और Reno 14 Pro शामिल हैं। एक टिप्स्टर के मुताबिक ये जुलाई के पहले हफ्ते में भारत में आएंगे। MediaTek Dimensity चिपसेट 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Thu, 19 Jun 2025 08:00 AM (IST)
    Hero Image
    Oppo Reno 14 5G सीरीज भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। Photo- Oppo Reno 13 Pro.

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Reno 14 5G सीरीज जल्द ग्लोबली लॉन्च होगी, कंपनी ने हाल ही में इसकी पुष्टि की थी। इस लाइनअप को मई में चीन में अनवील किया गया था। अब, एक टिप्स्टर ने Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन को सजेस्ट किया है। अपकमिंग ग्लोबल और इंडियन वेरिएंट्स के अपने चीनी काउंटरपार्ट्स के समान होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि, Oppo Reno 13 5G और Reno 13 Pro 5G वेरिएंट्स MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर्स के साथ इस साल जनवरी में भारत में पेश किए गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oppo Reno 14 5G सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

    एक X पोस्ट में टिप्स्टर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया कि, Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G जुलाई के पहले हफ्ते तक भारत में लॉन्च हो सकते हैं। ये उनकी पहले की गई Reno 14 सीरीज की इंडिया लॉन्च के दावे के जैसा ही है। टिप्स्टर ने इस बार भी सटीक लॉन्च डेट स्पेसिफाई नहीं की है।

    ध्यान रहे कि कंपनी ने Oppo Reno 14 5G सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं की है। भारत में, फोन्स के दो कलर ऑप्शन्स में आने की उम्मीद है, जिसमें पर्ल व्हाइट वेरिएंट शामिल है।

    Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G के इंडियन वेरिएंट्स के अपने चीनी काउंटरपार्ट्स के जैसे हो सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जबकि Pro वेरिएंट में Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है। दोनों फोन्स में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है। बैटरी कैपेसिटी बेस मॉडल के लिए 6,000mAh और Pro के लिए 6,200mAh हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए लाइनअप में 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग शूटर्स शामिल हो सकते हैं।

    चीन में, Oppo Reno 14 5G की कीमत 12GB + 256GB ऑप्शन के लिए CNY 2,799 (लगभग 33,200 रुपये) रखी गई है, जबकि सबसे महंगा 16GB + 1TB वेरिएंट CNY 3,799 (लगभग 45,100 रुपये) का है। Oppo Reno 14 Pro 5G की कीमत 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन के लिए CNY 3,499 (लगभग 41,500 रुपये) है, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 53,400 रुपये) तय की गई है।

    Oppo Reno 13 5G सीरीज को जनवरी में भारत में अनवील किया गया था। Oppo Reno 13 5G की कीमत 8GB + 128GB ऑप्शन के लिए 37,999 रुपये थी और Reno 13 Pro 5G की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये रखी गई थी।

    यह भी पढ़ें: BSNL जल्द शुरू करेगा 5G सर्विस, सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बताया क्या होगा नाम; मिलेगा हाई स्पीड इंटनेट