10,050 mAh बैटरी वाला Oppo का नया टैबलेट लॉन्च, 12.1-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
ओप्पो ने चीन में अपना नया Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसमें 10,050mAh बैटरी, 12.1 इंच 2.8K ...और पढ़ें

10,050 mAh बैटरी वाला Oppo का नया टैबलेट लॉन्च, 12.1-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने अपनी नई रेनो सीरीज के साथ Oppo Pad Air 6 भी चीन में लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का सबसे नया, पतला और हल्का टैबलेट बताया जा रहा है। कंपनी ने इस नए टैबलेट को Oppo Pad Air 5 का अपग्रेड बताया है। ये टैबलेट तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
टैबलेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट के साथ LPDDR5x RAM देकने को मिल रही है। साथ ही इसमें 12.1 इंच की डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और चार स्पीकर और दो माइक्रोफोन भी मिल रहे हैं। चलिए पहले टैबलेट की कीमत जान लेते हैं...
Oppo Pad Air 6 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Oppo Pad Air 6 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,099 यानी लगभग 44 हजार रुपये है जिसमें अपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। टैबलेट के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी लगभग 49 हजार रुपये है। टैबलेट के 'सॉफ्ट लाइट' वर्जन की कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 54 हजार रुपये है।
टैबलेट के सबसे टॉप मॉडल की कीमत CNY 3,999 यानी लगभग 56 हजार रुपये है जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है और इसके 'सॉफ्ट लाइट' वर्जन की कीमत CNY 4,299 यानी लगभग 61 हजार रुपये तक जाती है। टैबलेट की सेल 20 नवंबर से चीन में ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। टैबलेट दो कलर 'एनकाउंटर ब्लू' और 'स्टारलाइट सिल्वर' ऑप्शन में आता है।
Oppo Pad Air 6 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Pad Air 6 में 12.1-इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 284 ppi पिक्सल डेंसिटी, 540Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। टैबलेट में लेटेस्ट ColorOS 17 है, जो Android 17 पर बेस्ड है। टैबलेट 'सॉफ्ट लाइट' डिस्प्ले वर्जन में भी उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर चिपसेट मिल रहा है, जो 2.5GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर रहा है। टैबलेट में Arm Mali-G615 MC2 GPU, 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल रही है।
Oppo Pad Air 6 के कैमरा स्पेक्स
ओप्पो पैड एयर 6 के कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। टैबलेट 1080p/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सिस्टम और डुअल माइक्रोफोन सेटअप भी मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक की सुविधा है।
बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी देखने को मिल रही है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही टैबलेट के डुअल SIM मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, USB टाइप-C पोर्ट भी मिल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।