विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,025 mAh बैटरी वाले Oppo के प्रीमियम फोन पर डिस्काउंट, 50MP का कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Oppo ने अपनी फ्लैगशिप Find X10 सीरीज के लॉन्च के बाद Oppo Find X9s पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। यह फोन Amazon पर ₹84,999 में लिस्ट है।

Oppo Find X9s पर बंपर छूट अमेजन पर पाएं शानदार डील

Oppo Find X9s पर बंपर छूट अमेजन पर पाएं शानदार डील

HighLights

  1. Oppo Find X9s पर Amazon पर भारी डिस्काउंट।

  2. बैंक ऑफर से ₹12,000 तक की बचत संभव।

  3. दमदार MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 7025 mAh बैटरी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही इंडियन मार्केट में अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज को लॉन्च किया है। इसके लॉन्च के बाद कंपनी ने Oppo Find X9s पर डिस्काउंट एलान किया है। यह फोन फिलहाल 84,999 रुपये में लिस्ट है। ओप्पो के इस फोन में 6.59-इंच का डिस्प्ले, MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 7,025 mAh बैटरी के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन पर Amazon में बेस्ट डील मिल रही है। बॉयर्स फोन पर 12000 रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं।

Oppo Find X9s डील

Oppo Find X9s स्मार्टफोन फिलहाल अमेजन में 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। ओप्पो के इस फोन की पेमेंट Amazon Pay ICICI बैक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 12,324 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर दूसरे बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो 8,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन के साथ पुराना फोन एक्सचेंज करके भी यूजर्स बचत कर कर सकते हैं।

Oppo Find X9s

Oppo Find X9s की स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X9s स्मार्टफोन में 6.59-इंच का ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक की है। ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s की प्रोसेसर मिलती है। यह फोन 7,025 mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Oppo Find X9s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP हैजलब्लेड ट्यून है, जो Sony LYT-700 लेंस है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दियागया है। Oppo Find X9s स्मार्टफोन Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग, AI imaging टूल और रियर और फ्रंट कैमरा से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- 1.7 लाख की कीमत में लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन, 12GB रैम, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से है लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।