Move to Jagran APP

12GB Ram वाले OPPO Find N3 Flip का खत्म होने जा रहा इंतजार, भारत में आज होगी धमाकेदार एंट्री

OPPO Find N3 Flip India Launch OPPO ने अपने होम मार्केट में OPPO Find N3 Flip फोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया है। आज यानी 12 अक्टूबर को ओप्पो का यही फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी का लॉन्चिंग इवेंट आज शाम 7 बजे के लिए शेड्यूल हुआ है। OPPO Find N3 Series के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी भी सामने आई है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaPublished: Thu, 12 Oct 2023 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2023 01:16 PM (IST)
OPPO Find N3 Flip का खत्म होने जा रहा इंतजार

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO ने अपने होम मार्केट में OPPO Find N3 Flip फोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया है। आज यानी 12 अक्टूबर को ओप्पो का यही फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

कंपनी का लॉन्चिंग इवेंट आज शाम 7 बजे के लिए शेड्यूल हुआ है। इसी के साथ ओप्पो ने OPPO Find N3 Series के ग्लोबल लॉन्च की तारीख से भी पर्दा हटा दिया है।

भारत में आज लॉन्च होगा OPPO Find N3 Flip

भारत में लाइव इवेंट के लिए काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। मालूम हो कि ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन चीन में एक बड़े डिस्प्ले कवर के साथ लाया गया था।

Find N3 Flip लॉन्च इवेंट का टीजर ओप्पो इंडिया के होम पेज पर देखा जा रहा है। वहीं ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो OPPO Find N3 Series 19 अक्टूबर को पेश की जा रही है।

इन खूबियों के साथ लॉन्च हुआ था OPPO Find N3 Flip

OPPO Find N3 Flip को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। यहां चीन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

  • प्रोसेसर: ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 9200 SoC के साथ आता है।
  • डिस्प्ले: OPPO Find N3 Flip में 6.80-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले और120Hz रिफ्रेट रेट है। फोन में 3.26-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है।
  • रैम और स्टोरेज: ओप्पो का फोन 12GB रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
  • कैमरा: ओप्पो के फोल्डेबल फोन OPPO Find N3 Flip में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX890 है। फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगले लेंस और 32MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: OPPO Find N3 Flip में 4,300mAh की बैटरी मिलती है। फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आता है।
  • सॉफ्टवेयर: लेटेस्ट Find N3 Flip स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड ओप्पो के कस्टमाइज यूजर इंटरफेस ColorOS 13.1 पर रन करता है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.