विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo Find N2 Flip की कीमत से उठने जा रहा है पर्दा, 13 मार्च को कंपनी देगी भारतीय यूजर्स को शानदार तोहफा

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 07 Mar 2023 01:37 PM (IST)

Oppo Find N2 Flip Launch Date Features and Price ओप्पो ने जानकारी दी है कि नया डिवाइस Oppo Find N2 ...और पढ़ें

Oppo Find N2 Flip Launch For Indian Users, Pic Courtesy- Jagran
Oppo Find N2 Flip Launch For Indian Users, Pic Courtesy- Jagran

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक शानदार तोहफा लाने की पूरी तैयारियों में है। कंपनी ने बीते महीने ही अपने फोल्डेबल डिवाइस Oppo Find N2 Flip को ग्लोबली लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी की ओर से तभी यह जानकारी दे दी गई थी कि डिवाइस को भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा।

इसी कड़ी में भारतीय ग्राहकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ओप्पो ने जानकारी दी है कि नए फोल्डेबल डिवाइस Oppo Find N2 Flip 13 की भारतीय यूजर्स के लिए कीमत की जानकारी अगले हफ्ते दी जाएगी।

दो रंगों में पेश हो रहा है Oppo Find N2 Flip

ओप्पो ने जानकारी दी है कि नया फोन Oppo Find N2 Flip भारत में दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारतीय ग्राहक Oppo Find N2 Flip को Astral Black और Moonlit Purple रंग में खरीद सकेंगे।

फोल्डेबल फोन को यूनाइटेड किंगडम में GBP 849 यानी करीब 83,700 रुपये में लॉन्च किया गया था। बाजार के जानकारों की मानें तो फोल्डेबल डिवाइस 85,000 रुपये में पेश किया जा सकता है। नए डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी 13 मार्च को डिवाइस कुछ ऑफर्स के साथ पेश कर सकती है।

Oppo Find N2 Flip के फीचर्स

ओप्पो ने डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में 6.8 के फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया था। इसके साथ ही कंपनी ने डिस्प्ले पर एक होल-पंच कटआटउ भी दिया था। डिवाइस को फुल एचडी रिजोल्यूशन के साथ 120हार्ट्स के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा Oppo Find N2 Flip का डिस्प्ले गोरिला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ लाया गया था।

50 मेगापिक्सल कैमरा वाला डिवाइस Oppo Find N2 Flip

इस फोल्डेबल फोन में 3.26 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया था, जिसमें 382x720 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ पेश होता है। डिस्प्ले 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस फीचर के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस डुअल-कैमरा सेटअप के साथ पेश होता है।

फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने डिवाइस को MediaTek Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया था। यह 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया था।