विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo F9 Pro को अमेजन से इस तरह खरीद सकते हैं बिल्कुल फ्री

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 18 Sep 2018 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 03:25 PM (IST)

अमेजन पर यह फोन कई आकर्षक ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन पर 100 फीसद कैशबैक समेत एक्सचेंज ऑफर, ईएमआई और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं

Oppo F9 Pro को अमेजन से इस तरह खरीद सकते हैं बिल्कुल फ्री
Oppo F9 Pro को अमेजन से इस तरह खरीद सकते हैं बिल्कुल फ्री

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo F9 Pro लॉन्च किया था। इसे एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। अमेजन पर यह फोन कई आकर्षक ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन पर 100 फीसद कैशबैक समेत एक्सचेंज ऑफर, ईएमआई और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा हुआवे के सब-ब्रैंड हॉनर ने चार दिवसीय हॉनर डेज सेल का आयोजन किया है। 

Oppo F9 Pro: कैसे मिलेगा 100 फीसद कैशबैक:

अमेजन इंडिया पर एक कॉन्टेस्ट चलाया जा रहा है जिसके तहत Oppo F9 Pro को फ्री में खरीदा जा सकता है। इस कॉन्टेस्ट का नाम Big Game Big Cashback ऑफर है। इसके तहत कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 100 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। इस कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए ग्राहक को 15 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक सबसे ज्यादा वोट किए गए इंडियन क्रिकेट टीम मैच को वोट देना होगा। आपको बता दें कि इस फोन की कीमत 23,990 रुपये है।

अमेजन इंडिया पेज के मुताबिक, ग्राहक को मिलने वाला कैशबैक सबसे ज्यादा वोट किए गए इंडियन क्रिकेट टीम मैच द्वारा बनाए गए कुल रन्स पर आधारित होगा। ग्राहक इसके लिए अमेजन पर जाकर कॉन्टेस्ट फॉर्म भर सकते हैं। यह ऑफर केवल ऑनलाइन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

Oppo F9 Pro: अन्य ऑफर की डिटेल्स

Big Game Big Cashback ऑफर के अलावा स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प दिया जा रहा है। यह ऑफर सभी मुख्य क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध है। साथ ही HDFC बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर यूजर्स को 5 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा।

हॉनर डेज सेल:

इसके अलावा स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे के सब-ब्रैंड हॉनर ने चार दिवसीय हॉनर डेज सेल का आयोजन किया है। यह सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को हॉनर के कई स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर देखने को मिलेंगे। यह सेल 18 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

www.jagran.com/technology/tech-news-honor-days-sale-exclusively-on-flipkart-know-discounts-exchange-offers-and-more-18438491.html

यह भी पढ़ें:

अब बिना क्रेडिट कार्ड Amazon Pay से खरीदें EMI पर सामान, कंपनी ने पेश किया नया फीचर

चीनी फोन निर्माता कंपनियों ने शुरू की Sub-Brand वॉर, जानें भारतीय यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

सरकार की इस योजना के तहत इस तरह पाएं फ्री मोबाइल फोन के साथ 1000 रुपये नकद

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।