OPPO A92 और OPPO A52 लॉन्च से पहले Google Play Console पर हुए लिस्ट, जल्द देंगे बाजार में दस्तक
OPPO A92 में 8GB रैम और OPPO A52 में 6GB रैम की सुविधा उपलब्ध होगी। Google Play Console पर इन स्मार्टफोन्स के सभी फीचर्स का खुलासा किया गया है (फोटो साभार OPPO)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO ने हाल ही में वियतनाम में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A12e लॉन्च किया है। वहीं अब OPPO को लेकर सामने आई खबर के मुताबिक कंपनी अपनी A सीरीज के तहत दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी इन्हें OPPO A92 और OPPO A52 नाम से बाजार में उतारेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Google Play Console पर लिस्ट हो गए है। जहां इनके कई खास फीचर्स का खुलासा किया गया है। वैसे बता दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक अपने अपकमिंग डिवाइसेज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।
Google Play Console पर लिस्ट होने से पहल OPPO A92 सिंगापुर और इंडोनेशिया में सर्टिफाइड किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इन्हें पहले सिंगापुर और इंडोनेशिया में ही लॉन्च करेगी। बाद में ये अन्य बाजारों में उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वहीं लिस्टिंग पर नजर डालें तो OPPO A92 और OPPO A52 में दिए गए फीचर्स लगभग एक समान हैं। जहां OPPO A92 में 8GB रैम दी गई है वहीं OPPO A52 में 6GB रैम मौजूद है।
ये दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट से लैस हैं और एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित हैं। वहीं इनमें 1,080 x 2,400 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन दिया जाएगा। ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए यूजर्स को एड्रीनो 610 जीपीयू की सुविधा मिलेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो OPPO A92 और OPPO A52 में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
OPPO A92 कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए स्मार्टफोन OPPO A91 का ही अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। OPPO A91 को MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर पेश किया गया था। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई थी। वहीं सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक OPPO A92 में भी 8GB रैम की सुविधा दी जाएगी।