12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च?
ओप्पो जल्द ही 12,000mAh की दमदार बैटरी के साथ Oppo A7 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसकी जानकारी ...और पढ़ें

12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही अपनी A-सीरीज में एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयरी में है। जी हां कंपनी इस फोन को Oppo A7 Ultra के नाम से पेश कर सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station ने अपनी हालिया पोस्ट में बतया है कि ये फोन दिसंबर के आसपास मार्केट में आ सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh की विशाल बैटरी हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के नाम, लॉन्च डेट या फीचर्स का खुलसा नहीं किया है।
मिल सकती है 12,000mAh की बैटरी
रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo A7 Ultra को 10,000mAh बैटरी कैटेगरी के स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। टिपस्टर का कहना है कि इसमें 12,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा हो जाता है, तो ये Oppo का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि डिवाइस के प्रोसेसर, डिस्प्ले, चार्जिंग स्पीड और कीमत का खुलसा नहीं हुआ है।
ऐसा हो सकता है फोन का डिजाइन
डिज़ाइन को लेकर कहा जा रहा है कि Oppo A7 Ultra का डिजाइन हाल ही में सामने आए Oppo PNC110 स्मार्टफोन से मिलता-जुलता है। इस डिवाइस की तस्वीरें चीन की MIIT वेबसाइट पर देखी गई थीं। तस्वीरों में फोन पर्पल कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। फोन में पीछे की तरफ दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिख रही है।
इतना ही नहीं इस फोन के कैमरा मॉड्यूल पर AI Camera System लिखा हुआ भी दिख रहा है। इसके अलावा फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले और बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर भी देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये 5G कनेक्टिविटी और डुअल सिम सपोर्ट वाला फोन होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।