विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus Z मिड प्राइस रेंज में पंच-होल डिस्प्ले के साथ जुलाई में हो सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 29 Apr 2020 05:49 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 11:36 AM (IST)

OnePlus अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च कर सकता है। OnePlus Z के नाम से इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। (फोटो साभार- OnLeaks)

OnePlus Z मिड प्राइस रेंज में पंच-होल डिस्प्ले के साथ जुलाई में हो सकता है लॉन्च
OnePlus Z मिड प्राइस रेंज में पंच-होल डिस्प्ले के साथ जुलाई में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus इस साल अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। OnePlus Z के नाम से इस स्मार्टफोन को जुलाई 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आई है। OnLeaks के टिप्स्टर Max J. ने इस स्मार्टफोन का पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है। अफवाहों की मानें तो OnePlus 8 Lite को OnePlus Z के नाम से जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus ने 2016 में OnePlus X को लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन उस स्मार्टफोन को अगला मॉडल हो सकता है। कंपनी इसे 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश कर सकती है। फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के लीक हुए रेंडर में अलग तरह का कैमरा डिजाइन और डिस्प्ले देखा जा सकता है। OnePlus Z में 6.5 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है।

इसे भी OnePlus 8 की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड रेंज के 5G प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स OnePlus 8 की तरह ही दिए जा सकते हैं। फोन Warp फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 8 सीरीज को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट को 6GB RAM के साथ आता है, जिसे सिर्फ भारत में ही लॉन्च किया गया है। OnePlus Z को 6GB/8GB RAM सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे एक फ्लैगशिप किलर के तौर पर पेश कर सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।