विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर भी

Published: Mon, 29 Jun 2026 01:00 PM (IST)

OnePlus N6 कल 30 जून को भारत में लॉन्च होगा, जो 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ किफायती सेगमेंट में आएगा।

OnePlus का 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर भी

OnePlus का 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर भी  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने हाल ही में अपनी नई OnePlus N-सीरीज अनाउंस की थी जिसका पहले डिवाइस OnePlus N6 कल यानी 30 जून को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को किफायती सेगमेंट में पेश करने वाली है। आने वाला यह हैंडसेट उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना डेली अच्छी परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं।

इस अपकमिंग वनप्लस डिवाइस में कई खास फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। फोन में 8,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 5G-सपोर्ट वाला मिड-रेंज चिपसेट भी मिल सकता है। चलिए पहले OnePlus N6 के भारत में लॉन्च की डिटेल्स, संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

OnePlus N6 की लॉन्च डिटेल्स

OnePlus N6 भारत में कल यानी 30 जून को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि फोन के नाम में 'N' अक्षर का मतलब New (नया), Neo (नियो) और Never Off यानी कभी बंद न होने वाला है। कल फैंस कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स और YouTube अकाउंट के जरिए OnePlus N6 के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

OnePlus N6 की संभावित कीमत

कंपनी ने OnePlus N6 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि हैंडसेट की कीमत 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी ने भी अपने एक प्रेस नोट में बताया था कि ये स्मार्टफोन 18,000-25,000 रुपये के सेगमेंट में युवा आबादी को टारगेट करेगा। इस फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस का ये नया डिवाइस OxygenOS 16 के साथ आ सकता है जिसे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए 60 महीने तक स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा, ताकि वक्त के साथ फोन की परफॉर्मेंस स्लो न हो।

फोन का डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए अन्य OnePlus स्मार्टफोन्स जैसा ही होने वाला है। OnePlus N6 में फ्लैट किनारे और पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलेगी।

एक चार्ज में तीन दिन तक चल सकती है बैटरी

कंपनी का कहना है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। साथ ही OnePlus N6 लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे 7 साल तक रेगुलर चार्जिंग के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनी रहेगी।

बैटरी को फटाफट चार्ज करने के लिए फोन में 45W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि चिपसेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 6300-सीरीज चिपसेट और 6GB RAM हो सकती है।

यह भी पढ़ें- OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत भी 25 हजार रुपये से कम