विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत भी 25 हजार रुपये से कम

Published: Thu, 18 Jun 2026 12:00 PM (IST)

OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन 25,000 रुपये से ...और पढ़ें

OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत भी 25 हजार रुपये से कम

OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत भी 25 हजार रुपये से कम  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही मिड-रेंज सेगमेंट में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस नए डिवाइस को OnePlus N6 के नाम से पेश करने वाली है। इस नए डिवाइस को भारत में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस नए फोन के लॉन्च से पहले इसके बारे में और जानकारी देना शुरू कर दिया है।

मिलेगी 8,000mAh की बड़ी बैटरी

Amazon India और OnePlus की वेबसाइट पर नए बैनर से कन्फर्म हो गया है कि इस ऑल न्यू डिवाइस में 8,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में इतनी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी देने वाला यह पहला फोन होगा।

इतना ही नहीं OnePlus यह भी वादा कर रहा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी तीन दिन तक चलेगी और इसकी बैटरी हेल्थ की 7 साल की गारंटी भी मिलेगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी इस फोन की कीमत को भी कम रखेगी।

कीमत 25,000 रुपये से कम

बैनर पर लिखी बारीक जानकारी में INR 25,000 से कम कीमत वाला सबसे अच्छा स्मार्टफोन लिखा हुआ भी दिख रहा है, जिससे इसकी ऑफिसियल कीमत का संकेत भी मिल गया है। इससे पहले, टिप्सटर योगेश बरार ने बताया था कि N सीरीज के कुछ मॉडल 20,000 रुपये से कम कीमत में भी आ सकते हैं, इसलिए अलग-अलग कीमतों पर कई वैरिएंट आने की संभावना काफी ज्यादा है।

OnePlus India के लाइनअप में एक नया टियर

बता दें कि N6, OnePlus की बिल्कुल नई N सीरीज का पहला फोन होने वाला है। इस सीरीज की घोषणा 15 जून को की गई थी और इसे खास तौर पर 18 हजार रुपये से 25 हजार रुपये वाले सेगमेंट के लिए बनाया गया है।

अब तक फोन के ब्लैक और मिंट कलर ऑप्शन आने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि डिवाइस के पूरे स्पेसिफिकेशन अभी गुप्त रखे गए हैं और 30 जून को लॉन्च के आस-पास इनके सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 185Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रगन प्रोसेसर