विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:00 PM (IST)

अमेज़न पर OnePlus N6 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसी खूबियां हैं। ग्राहक इसे ₹24,999 में खरीद सकते हैं और बैंक व एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन पर इन दिनों OnePlus के दमदार बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। जी हां, ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म OnePlus N6 पर बेहतरीन डील दे रहा है। डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और यहां तक की मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल रही है, जो इसे मजबूती के मामले में खास बना देती है।

ऐसे में अगर आप भी लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर मिल रहा ये डिस्काउंट आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं

OnePlus N6 पर डिस्काउंट ऑफर

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Amazon पर OnePlus N6 स्मार्टफोन 19% डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹24,999 में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP ₹30,999 है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के जरिए आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड की EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से 6 महीने या उससे ज्यादा की EMI पर पेमेंट करने पर भी ₹1,000 की छूट मिल रही है। इसके अलावा Punjab National Bank के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन करने पर 7% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर No Cost EMI का फायदा और Amazon Pay बैलेंस के जरिए पेमेंट करने पर ₹749 तक कैशबैक भी मिल रहा है। ग्राहक चाहें तो अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके ₹23,600 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus N6 में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज है।

फोन में 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। यह Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर रन करता है। फोन में IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है।

यह भी पढ़ें- Black Friday Sale: 7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।