Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Ace 5 Mini जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई डिटेल, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

    OnePlus Ace 5 Mini को OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि एक टिप्स्टर ने इस कथित फोन के बारे में जानकारी दी है। साथ ही इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स भी बताए हैं। आइए जानते हैं इस कथित फोन में क्या कुछ हो सकता है खास।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Sat, 07 Dec 2024 07:44 PM (IST)
    Hero Image
    OnePlus Ace 5 Mini को लेकर सामने आई जानकारियां।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Ace 5 Mini जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च या नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक टिपस्टर ने कथित हैंडसेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की है। इनमें इसका डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा डिवाइस के डिजाइन एलिमेंट को लेकर भी कुछ जानकारियां मिली हैं। अगर ये फोन लॉन्च होता है OnePlus Ace 5 Mini, OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के साथ उपलब्ध होगा। इन दोनों को लेकर साफ किया गया है कि उन्हें दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। इन फोन्स को क्रमशः OnePlus Ace 3 और OnePlus Ace 3 Pro का अपग्रेड माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Ace 5 Mini के संभावित फीचर्स

    टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में एक कथित स्मार्टफोन के मेजर स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। माना जा रहा है कि ये OnePlus Ace 5 Mini हो सकता है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला 6.3 इंच का कस्टम-मेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट हो सकता है।

    टिपस्टर के मुताबिक, OnePlus Ace 5 Mini में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा लेआउट हो सकता है। ये Google Pixel स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल जैसा हो सकता है। इसमें संभवतः 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX906 प्राइमरी सेंसर शामिल होगा, लेकिन इसमें पेरिस्कोप लेंस नहीं मिलेगा। टिप्स्टर ने बताया कि OnePlus Ace 5 Mini को शॉर्ट-फोकस फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ टेस्ट किया जा रहा है। हैंडसेट में सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। फिलहाल इन जानकारियों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। वास्तविक जानकारियां फोन के लॉन्च के बाद ही सामने आ पाएंगी।

    गौर करने वाली बात यह है कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। बेस ऑप्शन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। जबकि, प्रो वेरिएंट में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। बेस वर्जन ग्लोबल मार्केट में वनप्लस 13R के नाम से लॉन्च हो सकता है। प्रो वेरिएंट को कथित तौर पर चीन की 3C वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे पता चलता है कि हैंडसेट 100W सुपर VOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs BSNL: ये हैं 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले सस्ते प्लान, मिलता है डेली डेटा भी