विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 8 के डिजाइन को लेकर कंपनी के सीईओ ने किया बड़ा खुलासा

By Renu YadavEdited By:
Published: Thu, 26 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 10:35 AM (IST)

OnePlus 8 के साथ ही अगले साल कंपनी OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस सीरीज में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है

OnePlus 8 के डिजाइन को लेकर कंपनी के सीईओ ने किया बड़ा खुलासा
OnePlus 8 के डिजाइन को लेकर कंपनी के सीईओ ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने इस साल OnePlus 7 सीरीज को बाजार में उतारा जो कि कई खास फीचर्स से लैस है और कैमरे के मामले ये ​फोन काफी शानदार हैं। वहीं अब कंपनी साल 2020 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की तैयारी कर रही है और कंपनी अगले साल OnePlus 8 सीरीज को बाजार में उतारेगी। इस सीरीज के तहत OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। हालांंकि अभी तक फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इनके कई फीचर्स लीक्स के जरिए सामने आ चुके हैं। वहीं अब कंपनी के सीईओ ने अपकमिंग फोन के डिजाइन को लेकर खुलासा किया है। 

mydrivers की रिपोर्ट के अनुसार OnePlus क सीईओ Pete Lau ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 8 सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि डिजाइन के मामले ये स्मार्टफोन बेहद खूबसूरत होगा, यानि ये कंपनी की सबसे खूबसूतर फ्लैगशिप सीरीज होगी। हालांकि फोन के फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। 

अभी तक सामने आई लीक्स के अनुसार OnePlus 8 सीरीज के स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 2,999 युआन यानि 30,000 रुपये हो सकती है। इस सीरीज में OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite लॉन्च किए जाएंगे। ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर पेश होगा। साथ ही फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz या 120Hz हो सकता है। 

OnePlus 8 के स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार OnePlus 8 में 6.4 इंच का ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध होगा। कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। एक वेरिएंट में 8जीबी के साथ 128जीबी स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।