विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 8 की इमेज हुई लीक, सामने आया फोन का पूरा डिजाइन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 11 Nov 2019 12:28 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 12:33 PM (IST)

OnePlus 8 अगले साल बाजार में दस्तक देगा और उससे पहले फोन के फीचर्स के साथ ही इसकी इमेज भी लीक हुई है...

OnePlus 8 की इमेज हुई लीक, सामने आया फोन का पूरा डिजाइन
OnePlus 8 की इमेज हुई लीक, सामने आया फोन का पूरा डिजाइन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus अब Oneplus 7T और Oneplus 7T pro को बाजार में लॉन्च करने के बाद अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है। उम्मीद है कि कंपनी अगले साल OnePlus 8 को लॉन्च कर सकती है, जिसे लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। सामने आई जानकारियों के अनुसार अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 8 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं अब फोन की लीक इमेज सामने आई है,​ जिसमें फोन के फ्रंट व बैक पैनल समेत इसका लगभग पूरा डिजाइन देखा जा सकता है। 

Slashgear के जरिए OnePlus 8 के कुछ फोटो सामने आए हैं, इसमें फोन का फ्रंट व बैक पैनल दिखाया गया है। अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro से मिलता-जुलता है। फोन में ड्यूल पंच होल कैमरा दिया गया है और यह फोन पिछले डिवाइस की तुलना में साइज में थोड़ा बड़ा भी दिख रहा है। लीक हुई इमेज में फोन का कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है लेकिन इमज स्पष्ट नहीं होने की वजह से यह कहना मुश्किल है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है या क्वाड रियर कैमरा।

अभी तक सामने आई लीक्स के अनुसार OnePlus 8 स्मार्टफोन को कंपनी 2020 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक्स के मुताबिक फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके है, जिनके अनुसार इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को​ मिल सकता है। फोन में 6.65 इंच का Fluid डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। 

वहीं OnePlus 8 में 3D Time-of-Flight सेंसर के साथ वर्टिकल डिजाइन में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए 12 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी उपलब्ध होगी। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। वहीं कुछ लीक्स में यह भी जानकारी दी गई है कि OnePlus के अप​कमिंग स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरे की सुविधा नहीं दी जाएगी।