विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 8 सीरीज में लॉन्च हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 07 Dec 2019 05:38 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:47 AM (GMT+05:30)

OnePlus 8 सीरीज में कंपनी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के अलावा एक और स्मार्टफोन OnePlus 8 Lite को भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 8 सीरीज में लॉन्च हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
OnePlus 8 सीरीज में लॉन्च हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अगले साल अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 8 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज को लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 5G चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के अलावा एक और स्मार्टफोन OnePlus 8 Lite को भी लॉन्च कर सकती है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स को अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आए हैं। OnePlus के अगले स्मार्टफोन के बारे में अब जो नई लीक सामने आई है उसके मुताबिक, OnePlus 8 Lite को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को अपर मिड रेंज में यानि की Rs 25,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की CAD (ऑटो कैड) आधारित डिजाइन सामने आई है।

OnePlus 8 Lite के संभावित फीचर्स की बात करे तो इसमें सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले 6.4 या 6.5 इंच का हो सकता है। इसके चारों ओर पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। वहीं, इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें इस सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स के कर्व्ड डिस्प्ले के मुकाबले फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, इसके बैक में कर्व्ड पैनल दिया जा सकता है जो कि ग्लास बॉडी के साथ आ सकते हैं। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट नहीं दिया जा सकता है। यानि की इसमें रियर माउंटेड या फिर साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, वार्प चार्जिंग जैसे फीचर्स भी देखे जा सकते हैं।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के फीचर्स की बात करें तो ये दोनों स्मार्टफोन्स 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और प्रीमियम प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में पॉप-अप कैमरा सेट-अप ऑफर किया जा सकता है। साथ ही साथ इसमें कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कैमरे फीचर्स की बात करें तो इनमें 64 या 108 मेगापिक्सल वाला कैमरा सेंसर भी देखने को मिल सकता है।