विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की लॉन्च डिटेल हुई लीक, जानें संभावित फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 31 Oct 2019 01:27 PM (IST)

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं दिया जाएगा और इन फोन्स को अगले साल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है...

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की लॉन्च डिटेल हुई लीक, जानें संभावित फीचर्स
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की लॉन्च डिटेल हुई लीक, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oneplus 7T और Oneplus 7T pro को लॉन्च करने के बाद अब खबर है कि कंपनी इन स्मार्टफोन की अगली सीरीज पर काम कर रही है। नई सीरीज में कंपनी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इनके बारे में अभी तक कई लीक्स और खुलासे सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों आई लीक के मुताबिक OnePlus 8 सीरीज में पॉप-अप सेल्फी कैमरे की सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन फोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं अब कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर लीक्स सामने आए हैं। 

ट्वीटर पर लीक्सटर Max J ने एक पोस्ट शेयर किया है और इसमें जानकारी दी गई है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro साल 2020 की दूसरी ​छमाही में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि यहां सिर्फ 8 और 8 Pro लिखा हुआ है लेकिन फोन के ब्रांड का नाम स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके अलावा फोन्स के फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

अब तक सामने आई ​लीक्स के अनुसार OnePlus 8 Pro में 5G सपोर्ट और पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। वहीं अपकमिंग स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पिछले दिनों फोन का 360 डिग्री वीडियो लीक हुआ था, जिसमें हर एंगल से फोन को देखा जा सकता है। फोन में 6.65 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है।

लीक वीडियो में दिखाए गए OnePlus 8 Pro के बैक पैनल में वर्टिकल डिजाइन का ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल और डेप्थ सेंसिंग 3D ToF सेंसर मौजूद है। फोन के लेफ्ट साइड वॉल्यूम बटन और राइड पैनल में पावर बटन दिया गया है। फोन के बॉटम डिजाइन में USB Type-C पोर्ट और स्पी​कर स्थित हैं। इसके अलावा फोन का आकार 160.2 x 72.9 x 8.1mm हो सकता है। इसे Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। सामने आई खबरों के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग फोन्स को 12GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है।