विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon Prime Day Sale 2019: OnePlus 7 मिरर ब्लू वेरिएंट को कैशबैक के साथ खरीदने का मौका

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 11 Jul 2019 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 01:45 PM (IST)

Amazon Prime Day Sale 2019 OnePlus 7 का नया वैरिएंट आ गया है। ह फोन Amazon Prime Day sale के दौरान 15 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Amazon Prime Day Sale 2019: OnePlus 7 मिरर ब्लू वेरिएंट को कैशबैक के साथ खरीदने का मौका
Amazon Prime Day Sale 2019: OnePlus 7 मिरर ब्लू वेरिएंट को कैशबैक के साथ खरीदने का मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus 7 का नया वेरिएंट आ गया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने OnePlus 7 के नए मिरर ब्लू कलर की घोषणा की है। यह फोन Amazon Prime Day sale के दौरान 15 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को शुरुआत में मिरर ग्रे कलर विकल्प में लाया गया था। यह 6GB रैम मॉडल के साथ उपलब्ध है। इसके साथ रेड कलर वेरिएंट भी है, जो 8GB वर्जन के साथ उपलब्ध है। नया मिरर ब्लू कलर मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Rs 32,999 में उपलब्ध होगा।

OnePlus 7 मिरर ब्लू कीमत और उपलब्धता: OnePlus 7 मिरर ब्लू कलर वेरिएंट Rs 32,999 में 15 जुलाई यानी की आज Amazon पर 12AM पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालंकि, इस सेल में Amazon Prime कस्टमर्स ही हिस्सा ले पाएंगे। ऑनलाइन रिटेलर ने नए कलर वेरिएंट के हैंडसेट के लिए माइक्रोसाइट भी बनाई है। इसमें बताया गया है की HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को हैंडसेट की खरीद पर Rs 1750 का कैशबैक मिलेगा।

OnePlus 7 के फीचर्स: यह फोन ड्यूल-सिम के साथ पेश किया गया है। साथ ही यह एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Adreno 640 GPU और 8 जीबी तक की रैम के साथ आते हैं। OnePlus 7 के इस वेरिएंट को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 सेंसर के साथ आता है। इसमें अपर्चर f/1.7, 1.6 माइक्रोन पिक्सल (4-in-1), ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन और फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर दिए गए हैं। इसका सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जो f/2.4 अपर्चर और 1.12 माइक्रोन पिक्सल के साथ आता है। इसमें ड्यूल LED फ्लैश मॉड्यूल मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। यह 1 माइक्रोन पिक्सल, अपर्चर f/2.0 और EIS फीचर के साथ आता है। फोन को पावर देन के लिए 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20W (5V/ 4A) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें:

Huawei MediaPad T5 टैबलेट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध, फ्लिप कवर और Earphone मिलेंगे फ्री

Redmi 7A की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Vivo Z1 Pro की पहली सेल आज, Flipkart और Vivo Store पर मिल रहा है खास ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।