विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 7 की तस्वीर हुई लीक, ऑल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ किया जा सकता है पेश

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 21 Feb 2019 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 08:39 AM (IST)

शंघाई के टिप्सटर Steven_Sbw ने OnePlus 7 का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फोटो के मुताबिक फोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है

OnePlus 7 की तस्वीर हुई लीक, ऑल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ किया जा सकता है पेश
OnePlus 7 की तस्वीर हुई लीक, ऑल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ किया जा सकता है पेश

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी OnePlus 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की रेस में है। कंपनी OnePlus 7 पर काम कर रही है। यह कंपनी का 5G वेरिएंट होगा। इस फोन के बारे में पिछले कुछ समय में कई लीक्स सामने आए हैं। अब शंघाई के टिप्सटर Steven_Sbw ने OnePlus 7 का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फोटो के मुताबिक, फोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फोन में स्लाइडिंग फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 7 का फर्स्ट लुक:

Steven_Sbw ने OnePlus 7 की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। इस लीक के मुताबिक, इस फोन में ऑल-स्क्रीन डिजाइन दिया जाएगा। खबरों की मानें तो इस फोन को स्लाइडिंग फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रियर पैनल तस्वीर में नहीं दिखाया गया है। इससे पहले आए लीक्स के मुताबिक, में Xiaomi Mi Mix 3, Lenovo Z5 Pro और Honor Magic 2 में मैनुअल स्लाइडर दिया जा सकता है।

और वीडियोज देखने के लिए Subscribe करें हमारा YouTube चैनल HiTech

OnePlus 7 के संभावित फीचर्स:

OnePlus 7 में ऑप्टिक एमोलेड FHD+ स्क्रीन दी गई होगी। साथ ही इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95 फीसद होगा। इसमें OnePlus 6T जैसा ही कैमरा मॉड्यूल दिया गया होगा। हालांकि, इसमें एक और सेंसर मौजूद होगा। इसके रियर पैनल पर 24 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया होगा। इसके अलावा 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा। फोन को पावर देन के लिए 4150 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 5G सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Realme 3 का लुक हुआ Reveal, जानें कैसा दिखेगा यह फोन

Samsung Galaxy S10 का प्री-ऑर्डर भारत में 22 फरवरी से होगा शुरू, मिल सकते हैं ये ऑफर्स

Samsung Galaxy A सीरीज 28 फरवरी को भारत में होगी लॉन्च, पढ़ें सभी डिटेल्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।