OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च
वनप्लस 17 स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है, जो गेमिंग के लिए बेहतर होगा। यह फोन अगले साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।

OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने हाल ही में अपना नया OnePlus 16 डिवाइस लॉन्च किया है जिसके बाद अब OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 17 को लेकर रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। कंपनी ने फिलहाल OnePlus 16 के चीन के बाहर लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब OnePlus 17 के फीचर्स काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। अगर ऐसा हो जाता है, तो ये कंपनी के पिछले फ्लैगशिप फोन्स के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। फोन पर गेमिंग करने वाले यूजर्स को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है।
OnePlus 17 में 240Hz डिस्प्ले
टिप्स्टर Smart Pikachu ने अपनी हालिया Weibo पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus 17 में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन पैनल देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी डिस्प्ले के साइज की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी डिवाइस में 6.89 इंच की 2K रेजॉल्यूशन वाली 240Hz डिस्प्ले मिलने की बात कही थी।
इतना ही नहीं इसमें BOE की नेक्स्ट जनरेशन LIPO पैनल टेक्नोलॉजी का यूज भी किया जा सकता है। जबकि 240Hz रिफ्रेश रेट की हेल्प से स्क्रीन पर एनिमेशन ज्यादा स्मूद होंगे। इसके अलावा सपोर्टेड गेम्स में बेहतर विजुअल रिस्पॉन्स मिलेगा।
मौजूदा OnePlus 16 से कितना अलग?
कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में लगातार डिस्प्ले रिफ्रेश रेट को बेहतर किया है। OnePlus 13 में जहां 120Hz का सपोर्ट मिला, वहीं OnePlus 15 में 165Hz और OnePlus 16 में तो 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला। ऐसे में अब अपकमिंग OnePlus 17 में 240Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो डिस्प्ले में एक बड़ा अपग्रेड होगा।
कब तक लॉन्च होगा OnePlus 17?
रिपोर्ट्स के मुताबिक नया OnePlus 17 अगले साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि OnePlus 17 के बाकी फीचर्स और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।