विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus17 में मिल सकता है 240Hz रिफ्रेश रेट और 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन्स भी होंगे दमदार

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:00 PM (IST)

OnePlus 17 के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं, जिसमें 2K रेजोल्यूशन, 6.89 इंच स्क्रीन और संभावित 240Hz रिफ्रेश रेट का दावा किया गया है।

वनप्लस 17 के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस आए सामने (Photo-OnePlus 16)

वनप्लस 17 के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस आए सामने (Photo-OnePlus 16)

HighLights

  1. वनप्लस 17 डिस्प्ले में 2K रेजोल्यूशन और 6.89 इंच स्क्रीन।

  2. संभावित 240Hz रिफ्रेश रेट और LIPO टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा।

  3. चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दी यह अहम जानकारी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने पिछले महीने चीन में iPhone 16 लॉन्च किया है। अब कंपनी को लेकर खबर है कि वह अपकमिंग OnePlus 17 पर काम कर रही है। चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने अपकमिंग स्मार्टफोन के डिस्प्ले को लेकर डिटेल्स शेयर किए हैं। टिपस्टर ने दावा किया है कि OnePlus 17 में 2K रेजोल्यूशन वाला बड़ा मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz हो सकता है। हालांकि फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन का क्या नाम है। इसे लेकर डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

OnePlus 17 के संभावित डिटेल्स

OnePlus 17 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी चाइनीज टिपस्टर DCS ने जारी किया है। टिपस्टर के मुताबिक, इस फोन की डिस्प्ले पैनल BOE ने तैयार किया है, जिसमें 6.89 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2K होगा। टिपस्टर ने दावा किया है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले में नेक्स्ट जेनरेशन LIPO टेक्नोलॉजी का यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों को बेहद पतले बेजल्स होंगे। यह डिस्प्ले पैनल BT.2020 कलर गैमट सपोर्ट और कस्टम IC भी दिया जा सकता है।

oneplus 17 leak

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 240Hz तक का हो सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसका रिफ्रेश रेट 240Hz होगा या नहीं। फिलहाल अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट की फिर से जांच हो सकती है। डीसीएस ने अपनी पोस्ट में नए BOE डिस्प्ले के साथ आने वाले डिवाइस का नाम नहीं बताया है। कमेंट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि डीसीएस की पोस्ट OnePlus 17 के बारे में हो सकती है। माना जा रहा है कि यह डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स OnePlus 17 से जुड़ी हो सकती है।

कब लॉन्च होगा OnePlus 17

वनप्लस ने फिलहाल OnePlus 17 को लेकर कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं की है। हालांकि, OnePlus 17 के लॉन्च में अभी काफी वक्त है। संभव है कि यह फोन अगले साल पेश किया जाएगा। इसके बारे में फिलहाल डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी अब तक सामने आए हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वनप्लस के नेक्स्ट जेन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में कुछ और जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें- 7 इंच डिस्प्ले और 6800 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, सबसे पतला और 16GB तक RAM भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।