7 इंच डिस्प्ले और 6800 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, सबसे पतला और 16GB तक RAM भी
Huawei Mate 90 Air 24 नवंबर को लॉन्च होगा, जिसमें 7 इंच 1.5K डिस्प्ले, Kirin 9030/9035 चिपसेट और 6800mAh बैटरी ...और पढ़ें

7 इंच डिस्प्ले और 6800 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, सबसे पतला और 16GB तक RAM भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Huawei Mate 90 Air के नाम से पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस डिवाइस को 24 नवंबर को एक लॉन्च इवेंट में लॉन्च करने जा रही है, जिसमें Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन के साथ Mate 90 Air और Watch Air भी लॉन्च हो सकती है।
कंपनी ने Mate 90 Air को अब तक का सबसे पतला Mate सीरीज डिवाइस बताया है। लॉन्च से पहले इस डिवाइस के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स सामने आ गई हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Huawei Mate 90 Air के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Mate 90 Air में 7 इंच क्लास की 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें Kirin 9030 सीरीज चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस के 12GB तक रैम वाले वेरिएंट में Kirin 9030 और 16GB तक रैम वाले वैरिएंट में Kirin 9035 प्रोसेसर मिल सकता है।
इतना ही नहीं पतला होने के बावजूद इस फोन में करीब 6,800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन में HarmonyOS 7 मिल सकता है।
Mate 70 Air से कितना अलग होगा नया डिवाइस?
जहां कंपनी ने पहले Huawei Mate 70 Air में 6.6mm मोटाई के साथ 7 इंच की OLED डिस्प्ले ऑफर की थी और 6,500mAh की बैटरी मिली थी। अब Mate 90 Air पहले से ज्यादा स्लिम डिजाइन और बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है।
इतना ही नहीं नए डिवाइस को लाइट और स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। इसका डिजाइन Mate 90 सीरीज से मिलता-जुलता हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर स्प्लिट डिजाइन और बड़ा सर्कुलर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें तीन कैमरों के साथ Red Maple कलर सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। डिवाइस के फ्रंट और बैक दोनों तरफ कर्व्ड ग्लास मिल सकता है, जो राउंडेड फ्रेम के साथ आएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।