विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 8.1 आज होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे खास फीचर्स और कीमत

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 05 Dec 2018 01:52 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 05 Dec 2018 02:00 PM (GMT+05:30)

Nokia ने हाल ही में Nokia 7.1 को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत में उतारा गया है

Nokia 8.1 आज होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे खास फीचर्स और कीमत
Nokia 8.1 आज होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे खास फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8.1 आज लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन को दुबई में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में HMD Global के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर के जरिए कुछ दिन पहले ही दी थी। जूहो सरविकास ने एक फोटो #ExpectMore हैशटैग के साथ ट्वीट किया जिसमें 5 दिसंबर मेंशन था और लिखा था सेव द डेट। इस स्मार्टफोन को Nokia X7 भी कहा जा रहा था। Nokia ने हाल ही में Nokia 7.1 को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत में उतारा गया है। इस फोन की पहली सेल 7 दिसंबर से शुरू होगी। आइए, जानते हैं Nokia 8.1 के संभावित फीचर्स के बारे में

Nokia 8.1 के संभावित कीमत

Nokia X7 को चीन में इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया है। Nokia 8.1 को भारत में 18,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया जा सकता है। वहीं, 6GB वाले वेरिएंट की कीमत 21,200 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के तीसरे वेरिएंट 6GB और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 26,500 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का लॉन्च इवेंट आज शाम 7 बजे दुबई में आयोजित किया जाएगा।

Nokia 8.1 के संभावित फीचर्स

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 18.7:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 86.5 फीसद हो सकता है। फोन में 2.5D गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 13+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग से लिए USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है।

Nokia 7.1

HMD Global के फ्लैगशिप ब्रांड Nokia ने अपना एक और स्मार्टफोन Nokia 7.1 भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन को आप 7 दिसंबर से ऑनलाइन एंव ऑफलाइन चैनल्स से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन का इंतजार भारतीय यूजर्स को कई महीनों से था। इस फोन को Nokia 3.1 Plus की लॉन्चिंग के दौरान पेश किया गया था। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक नोकिया के नॉच डिस्प्ले वाले पहले स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus से मिलता है। लेकिन, फोन में कई और फीचर्स दिए गए हैं जो इसे मिड रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक बनाता है। इस फोन का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Redmi Note 6 Pro से होगा। इस फोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन के फीचर्स के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

अब आप भी अपने स्मार्टफोन से बोकेह इफेक्ट को इस्तेमाल कर सकते है, जानें कैसे

अनचाही कॉल्स से हैं परेशान? एंड्रॉइड फोन पर ऐसे करें किसी नंबर को ब्लॉक

लैपटॉप की बैटरी खपत को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।