विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noise के 1,399 रुपये वाले नए ईयरबड्स हुए लॉन्च, फ्री मिलेगा 799 रुपये वाला Gaana Plus सब्सक्रिप्शन

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:30 PM (IST)

घरेलू ऑडियो और वियरेबल ब्रांड Noise ने म्यूजिक-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Gaana के साथ पार्टनरशिप में भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Noise Buds R1 Gaana Edition लॉन्च कर दिए हैं।

Noise Buds R1 Gaana Edition को भारत में लॉन्च किया गया है।

Noise Buds R1 Gaana Edition को भारत में लॉन्च किया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने म्यूजिक-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Gaana के साथ पार्टनरशिप में भारत में Buds R1 Gaana Edition लॉन्च कर दिया है। ये को-ब्रांडेड वायरलेस ईयरबड्स कॉम्प्लिमेंट्री Gaana Plus सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, जो एड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग और ऑफलाइन डाउनलोड्स की सुविधा देता है। इनमें 11mm के डायनैमिक ड्राइवर्स, एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ क्वॉड माइक्रोफोन और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इन ईयरबड्स को रोजाना की लिसनिंग के लिए डिजाइन किया गया है और ये चार्जिंग केस के साथ टोटल 40 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करते हैं।

Noise Buds R1 Gaana Edition की भारत में कीमत और उपलब्धता

Noise Buds R1 Gaana Edition की भारत में कीमत 1,399 रुपये रखी गई है और इसे Noise की ऑफिशियल वेबसाइट या Gaana की वेबसाइट और एप के जरिए खरीदा जा सकता है। बायर्स को इन ईयरबड्स के साथ 799 रुपये की कीमत वाला एक साल का फ्री Gaana Plus सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इसका स्टैंडर्ड एडिशन Noise India की वेबसाइट और Flipkart पर मैट ब्लैक, माचा ग्रीन, स्नो व्हाइट और स्पेशल ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Noise Buds R1 Gaana Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Noise Buds R1 Gaana Edition बेस-फोकस्ड ऑडियो के लिए 11mm के डायनैमिक ड्राइवर्स और कॉलिंग के दौरान ज्यादा साफ आवाज के लिए एनवायरनमेंटलनॉइज कैंसिलेशन (ENC) वाले क्वॉड माइक के साथ आता है।

Noise का दावा है कि Buds R1 Gaana Edition ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक चल सकते हैं। इसकी InstaCharge टेक्नोलॉजी को लेकर कहा गया है कि ये महज 10 मिनट के चार्ज में 120 मिनट तक का प्लेटाइम दे देती है।

बायर्स इसके साथ मिलने वाले बंडल्ड Gaana Plus सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल बिना किसी Ad के गाने सुनने, ऑफलाइन प्लेबैक के लिए ट्रैक्स डाउनलोड करने और HD ऑडियो स्ट्रीम करने के लिए कर सकते हैं। ये सर्विस पॉडकास्ट की एक पूरी लाइब्रेरी भी ऑफर करती है। Noise अपने पोर्टफोलियो के और भी प्रोडक्ट्स में इस टाई-अप को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जहां दोनों कंपनियां इस पार्टनरशिप के जरिए 2026 के अंत तक 25 लाख कंज्यूमर्स तक पहुंचने का टारगेट लेकर चल रही हैं।

स्टैंडर्ड Noise Buds R1 में Bluetooth 5.3, हाइपर सिंक कनेक्टिविटी, IPX5 वाटर-रेजिस्टेंस रेटिंग और 40ms तक का लो-लेटेंसी मोड भी मिलता है। ये फीचर्स Gaana Edition में भी उपलब्ध हो सकते हैं, हालांकि Noise ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स को अलग से कन्फर्म नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: 64MP टेलीफोटो कैमरा और 6.59 इंच डिस्प्ले वाला Vivo का नया फोन, टेलीकन्वर्टर जूम लेंस और Snapdragon 8s Gen 4 भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।