विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्च से पहले ही सामने आया Motorola Signature 27 का हेंड्स-ऑन वीडियो, मिलेगा 200MP का जूम कैमरा

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:03 PM (IST)

Motorola Signature 27 का लॉन्च से पहले हेंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है। यूट्यूबर डैनी विंगेट ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का खुलासा किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola ने अब तक अपना फ्लैगशिप Motorola Signature 27 स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। फोन के लॉन्च से पहले इसका हेंड्स-ऑन वीडियो सामने आ गया है। यूट्यूबर Danny Winget ने मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के हेंड्स ऑन फुटेज शेयर किए हैं। इसके साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स भी शेयर किए हैं। मोटोरोला का यह फोन 5 नवंबर को लॉन्च होना है। यह फोन सुपर ब्राइट Tandem OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप और 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा के साथ लॉन्च होना है।

इस वीडियो में मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के दोनों कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। फोन में कर्व्ड ग्लास मिलेगा। डिजाइन और लुक के मामले में Signature 27 स्मार्टफोन प्रीमियम फील ऑफर करता है।

Motorola Signature 27 का हेंड्स-ऑन वीडियो

यूट्यूबर Danny Winget के मुताबिक, Signature 27 में 6.8-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz LTPO है। कंपनी ने इस फोन में Tandem OLED टेक यूज किया है, जो मल्टीपल लेयर के साथ बेहतरीन ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है। वीडियो में यूट्यूबर ने दावा किया है कि इस फोन की पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स की है।

Tandem OLED डिस्प्ले नई टेक्नोलॉजी नहीं है। यह 2024 में Honor Magic 6 RSR और Apple के नए PROLED MacBook Pro में मिला था। यह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी अब तक कुछ ही स्मार्टफोन में मिलेगी। मोटोरोला के इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। यह फोन Android 17 पर रन करेगा, जिसे 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 910 मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर मिलेगा। इसके साथ ही फोन में डेडिकेटेड एक्शन कैमरा मिल सकता है। बैटरी कैपेसिटी को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि यूट्यूबर ने कहा है कि फोन में बड़ी बैटरी है। मोटोरोला का यह फोन गीकबेंच लिस्टिंग पर 12 जीबी की रैम के साथ स्पॉट किया जा चुका है। यह फोन अन्य मैमोरी ऑप्शन के साथ 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 200MP कैमरा और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ इस दिन लॉन्च होगा Motorola Signature 27

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।