200MP कैमरा और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ इस दिन लॉन्च होगा Motorola Signature 27
मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन 5 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट और 200MP पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस मिलेगा।

HighLights
5 नवंबर को लॉन्च होगा मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन।
स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट और 200MP कैमरा।
एंड्रॉयड 17, 7 साल OS अपग्रेड, आर्कटिकमेश कूलिंग।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Signature 27 स्मार्टफोन अगले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। मोटोरोला ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Snapdragon Summit 2026 के दौरान पेश किया था। यह कंपनी के सिग्नेचर सीरीज का दूसरा मॉडल है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन को इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में भी शोकेस किया था। फिलहाल मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और कई फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं है। अपकमिंग Motorola Signature 27 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
Motorola Signature 27 कब होगा लॉन्च?
Motorola ने कंफर्म किया है कि Signature 27 स्मार्टफोन को 5 नवंबर को लॉन्च करेगा। यह जानकारी कंपनी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए सामने आई है। मोटोरोला ने इस फोन के लॉन्च को “elegantly crafted for comfort” टैगलाइन के साथ टीज किया है।
बेंचमार्क प्लेटफॉर्म में हुआ लिस्ट
मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन को Geekbench 7 पर भी लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से जरिए फोन की परफॉर्मेंस और हार्डवेयर से जुड़ी डिटेल्स को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। Motorola Signature 27 स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,313 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,088 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसके साथ ही लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन एंड्रॉयड 17 पर रन करेगा। गीकबेंच पर मोटोरोला का यह फोन करीब 10.94 जीबी के साथ आया था। यानी यह फोन करीब 12 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है।

Geekbench पर मोटोरोला का QTI SM8975 ऑक्टा-कोर प्रोसेस के साथ लिस्ट किया गया है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 3.74GHz, 4.03GHz, और 5.01GHz है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 850 GPU दिया गया है। इस फोन के सॉफ्टवेयर बिल्ड नंबर A172CW.36-19-1 है। हालांकि मोटोरोला पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Signature 27 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में कंपनी ने ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है।
इसके साथ ही Motorola Signature 27 स्मार्टफोन में 200MP का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस कैमरा भी मिलेगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन - Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green के साथ बिक्री के लिए आएगा। यह फोन Woven टेक्स्चर के साथ आता है, जो इस डिवाइस को बेहतर ग्रिप और ड्यूरेबिलिटी ऑफर करता है। Motorola के इस फोन को 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम का अपग्रेड मिलेगा।
