विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200MP कैमरा वाला Motorola Signature 27 भारत में जल्द होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:00 PM (IST)

Motorola Signature 27 स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा, कंपनी ने इसकी आधिकारिक माइक्रोसाइट जारी कर दी है।

Motorola Signature 27 भारत में जल्द लॉन्च

Motorola Signature 27 भारत में जल्द लॉन्च

HighLights

  1. नवंबर में भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला सिग्नेचर 27।

  2. स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट से लैस।

  3. 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 100x जूम सपोर्ट।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। कंपनी ने इंडिया लॉन्च को टीज करते हुए ऑफिशियल माइक्रोसाइट रिलीज कर दी है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को इस महीने की शुरुआत में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कंफर्म किया है। कंपनी ने नई माइक्रोसाइट में बॉयर्स को अपडेट्स के लिए रजिस्टर करने के लिए कहा है। कंपनी ने बताया कि यह फोन नवंबर में लॉन्च किया जाएगा।

मोटोरोला ने फिलहाल लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कुछ भी एलान नहीं किया है। फिलहाल बॉय और प्री-ऑर्डर बटन भी लाइव नहीं किया है। कंपनी इस फोन की मार्केटिंग के लिए 'ए हाई स्टेंडर्ड इज कमिंग' टैग का इस्तेमाल कर रही है।

Motorola Signature 27 इंडिया लॉन्चिंग

 

मोटोरोला ने अपनी माइक्रोसाइट में Signature 27 को कंपनी का सबसे फास्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन बताया है। इस फोन को कंपनी Qualcomm Tech Summi इवेंट के दौरान Elite-Level कैमरा सेटअप के साथ पेश किया था। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा। कंपनी ने AI के साथ इस फोन के कैमरा प्रोसेसिंग, कनेक्टेविटी और गेमिंग को स्पीड-अप किया है। फोन में चिप को कूल रखने के लिए फोन में डायमंड-इंफ्यूज्ड थर्मल चेल और नया 3डी वैपोर चैंबर दिया गया है। Motorola ने इस सेटअप को ArcticMesh नाम दिया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है, जो Super Zoom Pro दिया है, जो 100x तक जूम करता है, जो जेनरेटिव AI का सपोर्ट दिया है। इसके साथ 50MP Sony LYTIA मेन कैमर सेंसर दिया है, जो लो लाइट और स्टेज शो के लिए दिया गया है। Motorola का कहना है कि इस फोन के ऑडियो को B&O के साथ डिजाइन किया है।

इस फोन को कंपनी ने एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम और ग्लास-क्रेमिक बिल्ड के साथ आता है। इसके बैक पैनल में Tactical Weave फिनिश दिया है। यह फोन Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive के साथ आएगा। Motorola का कहना है कि इस फोन 7 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड मिलेंगे।

कंपनी ने फर्स्ट जेन Motorola Signature को इंडियन मार्केट में 59,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। फिलहाल कंपनी ने अपकमिंग Signature 27 की प्राइसिंग को लेकर कुछ भी हिंट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- 108MP कैमरा वाला सस्ता फोन लॉन्च करेगा Motorola, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट