Move to Jagran APP

Motorola One Vision और Motorola One Action 48MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

Motorola One सीरीज के अगले दो डिवाइस के बारे में मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने अपने ट्वीट में इन चारों डिवाइस Motorola One, Motorola One Power, Motorola One Vision और Motorola One Action के बारे में जानकारी दी है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:59 AM (IST)
Motorola One Vision और Motorola One Action 48MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Motorola ने हाल ही में Motorola One और One Power स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च कर चुका है। इन दोनों डिवाइस को चीन में P30 और P30 Note के नाम से लॉन्च किया जा चुका है। हाल ही में आई लीक्स के मुताबिक इस सीरीज में दो और स्मार्टफोन्स जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। Motorola One सीरीज के अगले दो डिवाइस के बारे में मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने अपने ट्वीट में इन चारों डिवाइस Motorola One, Motorola One Power, Motorola One Vision और Motorola One Action के बारे में जानकारी दी है।
 
इन चारों डिवाइस में से Motorola One और One Power को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अगले दो डिवाइस Motorola One Vision और Motorola One Action को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी Motorola One Vision और Motorola One Action के बारे में कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। कुछ सप्ताह पहले ही इन दोनों डिवाइस के रेंडर इमेज लीक हुए थे जिसका डिजाइन Motorola One की तरह ही था।
 

इन डिवाइस में पंच होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। फोन में Samsung Exynos 9610 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 3GB या 4GB रैम ऑप्शन के साथ आ सकता है। Motorola One Vision में 6.2 इंच का डिस्प्ले 2520 x 1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Motorola One Action के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Moto One Power मिड बजट रेंज में एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.