विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola का Stylus वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP कैमरा भी

Published: Wed, 08 Apr 2026 11:55 AM (IST)

मोटोरोला ने अपना नया Moto G Stylus 5G (2026) लॉन्च किया है। इस फोन में शार्प 1.5K AMOLED डिस्प्ले, बेहतर ...और पढ़ें

Motorola का Stylus वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP कैमरा भी

Motorola का Stylus वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP कैमरा भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Moto G Stylus (2026) के नाम से पेश किया है। ये नया वाला फोन Motorola की Stylus लाइनअप में कई बड़े अपग्रेड लेकर आया है। डिवाइस में इस बार शार्प डिस्प्ले, बेहतर ड्यूरेबिलिटी, AI-बेस्ड फीचर्स और एक बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Moto G Stylus 5G 2026 की कीमत

डिवाइस की कीमत USD 499.99 यानी लगभग 46,190 रुपये है और यह 16 अप्रैल से Best Buy, Amazon, Motorola और Google Fi पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके बाद ये फोन ज्यादातर कैरियर पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

Moto G Stylus 5G 2026 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 10-bit कलर और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में खास Water Touch टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जिससे आप गीले हाथों से भी फोन को यूज कर सकते हैं।

इन-बिल्ट एक्टिव Stylus भी

फोन में सबसे खास इसमें दिया गया इन-बिल्ट एक्टिव Stylus है, जो टिल्ट और प्रेशर सेंसिटिविटी को सपोर्ट करता है। यह Motorola के Notes एप के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इससे आप Sketch to Image और Handwriting Calculator जैसे AI टूल्स यूज कर सकते हैं। साथ ही फोन में Quick Clip, Hover to Magnify और Circle to Search जैसे फीचर्स भी हैं।

कैसी है परफ़ॉर्मेंस?

फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 (4nm) चिपसेट मिल रहा है। इसके साथ फोन में Adreno 710 GPU, 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल रही है। फोन में 5200mAh बैटरी, 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Moto G Stylus 5G 2026 के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में OIS और ऑल-पिक्सेल ऑटोफोकस वाला 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 3-in-1 लाइट सेंसर भी देखने को मिल रहा है, जो एक्सपोजर को बेहतर तरीके से मैनेज करेगा।

डिवाइस में सामने की तरफ 32MP का कैमरा भी मिल रहा है, जो ग्रुप फोटो लेते टाइम फ़्रेमिंग को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। डिवाइस में फोटो एनहांसमेंट इंजन, Super Zoom, Action Shot और Portrait Mode जैसे AI फीचर्स भी हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi का 8,500mAh बैटरी वाला 5G फोन, कूलिंग फैन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।