Redmi का 8,500mAh बैटरी वाला 5G फोन, कूलिंग फैन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी
Redmi जल्द ही अपना नया 5G फोन Redmi K90 Max लॉन्च करेगा। इसके आधिकारिक रेंडर्स सामने आए हैं, जिसमें 'स्पेस ...और पढ़ें
-1775624775465_m.webp)
Redmi का 8,500mAh बैटरी वाला 5G फोन, कूलिंग फैन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को Redmi K90 Max के नाम से पेश करने वाली है। इस डिवाइस के पहली बार ऑफिशियल रेंडर्स भी सामने आ गए हैं, जिससे लॉन्च से पहले ही इसके पिछले डिजाइन की झलक मिल गई है।
कंपनी ने इस डिवाइस को एक नए 'स्पेस सिल्वर' कलर में दिखाया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन होने वाला है जिसका लुक काफी शानदार होगा। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या कुछ खास होने वाला है...
Redmi K90 Max का कैसा होगा डिजाइन?
डिजाइन की बात करें तो Redmi K90 Max 'स्पेस सिल्वर' वेरिएंट में आएगा जो एक कूल-टोन्ड सिल्वर फिनिश ऑफर करेगा। डिवाइस में एल्युमिनियम अलॉय से बना एक फ्लैट फ्रेम होगा। यह डिवाइस क्लीन और मिनिमल लुक देगा।
हालांकि इसका अगला हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, क्योंकि यह एक गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस है। इतना ही नहीं इस फोन में कूलिंग सिस्टम के लिए 18mm से ज्यादा बड़ा इंटरनल फैन भी देखने को मिलेगा, जिसे एयरफ्लो की एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Redmi K90 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है।
इतना ही नहीं इस डिवाइस में 8,500mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन अनलॉक करने के लिए इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Realme के 'सेल्फी मिरर' वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।