विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 70 Pro Plus 5G फोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 6500 mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल कैमरे के साथ आता है, जिसकी प्रभावी कीमत ₹42,749 तक हो सकती है।

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर    


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट पर इन दिनों मोटोरोला का Edge 70 Pro Plus फोन शानदार डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है। यह 5G स्मार्टफोन 6500 mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस है। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जिसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है।

इतना ही नहीं इस फोन में 6.8 इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले भी मिल रही है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डील के बारे में जरूर जान लें

Motorola Edge 70 Pro Plus पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर इस वक्त Motorola Edge 70 Pro Plus सीधे 44% तक के डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹47,999 में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP ₹84,999 बताई गई है। हालांकि बैंक ऑफर्स के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,250 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत ₹42,749 हो जाएगी।

फोन पर HDFC, ICICI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक चाहें तो पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके भी ₹42,500 तक की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। जबकि नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन में आप इसे ₹15,000 की तीन किस्तों में भी ले सकते हैं। हालांकि, बैंक ऑफर और एक्सचेंज की छूट शर्तों पर डिपेंड करेगी।

Motorola Edge 70 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस में गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्टेड 6.8-इंच 144Hz सुपर एचडी एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 एक्सट्रीम चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम, 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें सोनी LYTIA 710 प्राइमरी OIS, अल्ट्रावाइड/मैक्रो और 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो के साथ और एक 50MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Motorola के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।