विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:10 PM (IST)

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च किया है। इसमें 7000 mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स हैं, जिसकी कीमत 40,999 रुपये से शुरू होती है।

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Motorola Edge 70 Neo के नाम से पेश किया है। इस Edge Neo सीरीज के नए डिवाइस में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रगन प्रोसेसर भी मिल रहा है।

इतना ही नहीं फोन में 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने इसे बैंक ऑफर्स के साथ 40 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं

Motorola Edge 70 Neo की कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo की कीमत 40,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिल रहा है। फोन को चार कलर Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage ऑप्शन में पेश किया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 10 दिनों तक 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है।

बैंक ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाती है। इतना ही नहीं चुनिंदा बैंक और क्रेडिट कार्ड पर 3 हजार रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। ग्राहक 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं। फोन की सेल 1 दिसंबर 2026 से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होने जा रही है।

Motorola Edge 70 Neo के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स जा सकती है। फोन में Water Touch फीचर भी मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm प्रोसेस पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है।

साथ ही फोन में 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की हेल्प से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें Android 16 बेस्ड Hello UI मिल रहा है। कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।

Motorola Edge 70 Neo के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ ही इसमें 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Motorola के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।