यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आ रहा वीगन लेदर डिजाइन वाला मोटोरोला स्मार्टफोन, Motorola Edge 50 Neo भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च
Motorola Razr 50 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस फ्लिप फोन के लॉन्च के बाद कंपनी ने एक ...और पढ़ें

HighLights
- Motorola Edge 50 Neo चार कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।
- Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में 50MP कैमरा मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने आज ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Motorola Razr 50 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फ्लिप फोन के लॉन्च के बाद कंपनी ने एक और फोन को लाए जाने की डिटेल्स कंफर्म कर दी हैं। कंपनी अब भारत में Motorola Edge 50 Neo को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है।
कब लॉन्च होगा Motorola Edge 50 Neo
.jpg)
Motorola Edge 50 Neo का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ है। कंपनी ने पेज के साथ आधिकारिक जानकारी देते हुए कंफर्म कर दिया है कि फोन 16 सितंबर को लॉन्च होगा। मोटोरोला का अपकमिंग फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड होगा। इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन रेड और ब्लू में टीज किया है। फोन चार कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के की स्पेक्स को लेकर डिटेल्स शेयर कर दी हैं।
Motorola Edge 50 Neo के कंफर्म स्पेक्स
.jpg)
डिस्प्ले
मोटोरोला फोन 120hz LTPO अडैप्टिव डिस्प्ले और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।
डिजाइन और कलर
मोटोरोला के इस फोन को प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ चार कलर Nautical Blue, Latte, Grisaille और Poinciana में लाया जा रहा है।
कैमरा
Motorola Edge 50 Neo फोन को Sony LYTIA 700C सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा पिक्सल कैमरा के साथ लाया जाएगा। फोन 10MP टेलीफोटो लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लाया जा रहा है।
चार्जिंग
अपकमिंग मोटोरोला फोन 68 वॉट टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलैस चार्जिंग के साथ लाया जा रहा है।
ओएस
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कंफर्म किया है कि फोन 5 साल के ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लााय जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Motorola Razr 50 Launched: मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया अपना तगड़ा फ्लिप फोन, फटाफट चेक करें दाम
