Moto G8 Play में हो सकती है 4,000एमएएच की दमदार बैटरी
Motorola ने कुछ महीने पहले Moto G7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और अब कंपनी इस सीरीज में Moto G8 और Moto G8 Play को लॉन्च कर सकता है....
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola भारतीय बाजार में Moto G7 लॉन्च करने के बाद अब Moto G8 सीरीज पर काम कर रही है, जो कि कई अपग्रेड फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक दे सकते हैं। पिछले दिनों Moto G8 से जुड़ी कुछ लीक खबरें सामने आई थी, वहीं अब Moto G8 Play के बारे जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी के साथ ही एचडी+ स्क्रीन और MediaTek चिपसेट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने अभी अपने अपकमिंग फोन से जुड़ी कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है।
सामने आई लीक जानकारी के अनुसार Motorola नई सीरीज में एक नहीं बल्कि चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसमें Moto G8, Moto G8 Plus, Moto G8 Power और Moto G8 Play शामिल हैं। Moto G8 Play को MediaTek के Helio P70 या Helio P60 चिपसेट में से किसी एक पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह 3GB और 4GB रैम वेरिएंट में आ सकता है जिसमें 32GB और 64GB की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है।
Moto G8 Play के बारे में लीक हुए अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एनएफसी और ड्यूल सिम स्लॉट उपलब्ध होगा। सबसे खास बात है कि इस फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। वैसे भी Motorola अपने यूजर्स के बीच इसकी बैटरी के लिए काफी लोकप्रिय है। सामने आई अन्य जानकारी के अनुसार यह फोन दो कलर वेरिएंट में दस्तक दे सकता है जिसमें आयरन और कोस्मो कलर शामिल है। कंपनी इस फोन को ब्राजील, यूरोप और अमेरिका में लॉन्च कर सकती है।
वहीं कंपनी द्वारा कुछ समय पहले भारत में लॉन्च किए गए Moto G7 में पावर बैकअप के लिए 3000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत Rs 15,990 है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ सेरेमिक ब्लैक और क्लियर व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।