Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले हफ्ते ये तीन स्मार्टफोन करेंगे धमाकेदार एंट्री, Redmi और Motorola दे रहे ग्राहकों को नई सौगात

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 11:55 AM (IST)

    Upcoming Smartphone In End Of March 2023 इस महीने के अंत में भारतीय ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। मोटोरोला और रेडमी अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारियों में हैं। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Moto G13 Redmi Note 12 Redmi 12C Upcoming Device In End Of March 2023, Pic Courtesy- Jagran FILE

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप भी पुराने फोन को बदलकर एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए थोड़ा और इंतजार करते हैं तो दो इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के नए स्मार्टफोन के ऑप्शन आपको मिलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, अगले हफ्ते रेडमी और मोटोरोला कंपनियां अपने नए डिवाइस को भारत में लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जल्दी से रेडमी और मोटोरोला के अपकमिंग डिवाइस के से जुड़ी जानकारियों को जान लेते हैं-

    Moto G13 हो रहा पेश

    इसी महीने 29 तारीख को मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto G13 लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है। मोटो का नया डिवाइस दो कलर ऑप्शन Matte Charcoal और Blue Lavender के साथ लाया जा रहा है।

    इसके अलावा, फोन को MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। मोटोरोला का नया फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लाया जा रहा है।

    Redmi Note 12 और Redmi 12C

    अगले हफ्ते इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी अपने भारतीय यूजर्स को दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 और Redmi 12C का तोहफा देने की तैयारियों में है। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी दी है कि नए फोन 30 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे।

    Redmi Note 12 की बात करें तो यह फोन Redmi Note 12 series में पेश किया जा रहा है। नया स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। इसके अलावा नए फोन को 8जीबी रैम और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लाया जा सकता है।

    इसी के साथ, Redmi 12C एक बजट स्मार्टफोन पेश किया जा रहा है। नए स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity G85 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का यह डिवाइस अपने सेगमेंट के फास्टेस्ट डिवाइस के रूप में पेश हो रहा है।

    इसके अलावा, Redmi 12C में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियम कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। रेडमी का यह डिवाइस 6.71 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लाया जा रहा है।