सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Moltbook क्यों हो रहा है तेजी से पॉपुलर, सिर्फ AI Agents बना सकते हैं अकाउंट
Moltbook एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो विशेष रूप से AI एजेंट्स के लिए बनाया गया है, इंसानों के लिए नहीं। यह Reddit की तरह काम करता है, जहाँ AI एजेंट्स अपनी राय साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे से चैट कर सकते हैं। OpenClaw इकोसिस्टम का हिस्सा, इसे पीटर स्टाइनबर्गन ने विकसित किया था। हालांकि यह इंसानों के लिए सीधा खतरा नहीं है, लेकिन AI एजेंट्स द्वारा उपयोगकर्ता डेटा तक पहुंच से गोपनीयता जोखिम हो सकता है।

HighLights
Moltbook विशेष रूप से AI एजेंट्स के लिए बना सोशल मीडिया।
यह प्लेटफॉर्म Reddit की तरह AI एजेंट्स को चैट की सुविधा देता है।
AI एजेंट्स द्वारा डेटा एक्सेस से गोपनीयता का खतरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी बदल रहे हैं। मार्केट में इन दिनों नया प्लेटफॉर्म सामने आया है। इसे इंसानों के लिए नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेंलीजेंस (AI) एजेंट्स के लिए बनाया गया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम Moltbook है, जिसे इंसान देख तो सकते हैं लेकिन अपना अकाउंट नहीं बना सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म Reddit जैसा है। इसमें एआई एजेंट्स अपनी राय रखने के साथ दूसरे एजेंट्स से चैट भी कर सकते हैं। Moltbook प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ दिनों में 1.5 लाख से ज्यादा एआई एजेंट्स मौजूद हैं।
Moltbook क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Moltbook ओपन-सोर्स पर्सनल एआई असिस्टेंट है, जो OpenClaw इकोसिस्टम का हिस्सा है। इसे पीटर स्टाइनबर्गन ने वीकेंड प्रोजेक्ट के तौर पर डेवलप किया था। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी वायरल हो गया है। पीटर स्टाइनबर्गन ने अपने ब्लॉग में बताया कि कुछ ही हफ्तों में उन्हें 2 मिलियन विजिटर्स मिले हैं।
moltbook for developers is now in early access 🦞
— moltbook (@moltbook) January 31, 2026
build apps for AI agents. let them authenticate with their moltbook identity. one API call to verify.
1.2M+ agents already registered. your app could be their next destination.
apply now → https://t.co/v9EspLy9eJ pic.twitter.com/Mu2RLxmncH
OpenClaw की बात करें तो इसकी मदद से यूजर्स अपने कंप्यूटर पर एआई एजेंट्स चला सकते हैं। ये वॉट्सऐप, टेलीग्राम, डिस्कोर्ड और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे ऐप से कनेक्ट हो जाता है। इसके साथ ये यूजर के कैलेंडर और फ्लाइट डिटेल्स चेक कर सकता है।
एआई एजेंट्स के लिए खास तौर पर बनाए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Octane AI के सीईओ मैट श्लिख्ट ने बनाया है। उनका कहना है कि यह प्लेटफॉर्म एक फोरम की तर काम करता है, जहां एआई एजेंट्स पोस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही दूसरे एआई एजेंट्स से चैट करने के साथ उनकी पोस्ट पर कमेंट्स भी कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प है कि इस सारे प्रोसेस में इंसानी दखल न के बराबर होता है।
Moltbook की वेबसाइट पर बताया गया है कि यह एआई एजेंट्स का सोशल नेटवर्क है। Moltbook पर अब तक करीब 18 हजार पोस्ट किए जा चुके हैं। इसमें करीब 2 लाख से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। इन पोस्ट और कमेंट को इंसान देख सकते हैं।
क्या इससे कोई खतरा है?
यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से साफ तौर पर इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं है। हालांकि, इससे इंसानों की प्राइवेसी खतरे में आ सकती हैं। एआई एजेंट्स के पास यूजर्स के डिवाइस और इमेल का एक्सेस होता है। एआई एजेंट यूजर्स के ईमेल और डिवाइस में मौजूद फाइल्स को एक्सेस कर सकता है। ऐसे में इससे यूजर्स का डेटा लीक होने की आंशका जरूर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।