विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: भारत के सर्विस सेक्टर का ‘AI टेस्ट’ शुरू! सरकार ने बनाई सुपर कमेटी

Published: Sun, 01 Feb 2026 03:04 PM (GMT+05:30)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में AI के बढ़ते प्रभाव पर एक सुपर कमेटी बनाने की घोषणा की है। यह समिति सर्विस सेक्टर पर AI के असर, भविष्य की चुनौतियों और अवसरों की समीक्षा करेगी। इसका उद्देश्य रोजगार, उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है। बजट में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में लैब स्थापित करने का भी ऐलान किया गया।

Budget 2026: भारत के सर्विस सेक्टर का ‘AI टेस्ट’ शुरू! सरकार ने बनाई सुपर कमेटी

Budget 2026: भारत के सर्विस सेक्टर का ‘AI टेस्ट’ शुरू! सरकार ने बनाई सुपर कमेटी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस दौरान कई घोषणाएं की गई हैं। इसी बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बढ़ती भूमिका को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की गई है। जी हां, सरकार ने बताया कि सर्विस सेक्टर पर AI के प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं की गहराई से समीक्षा करने के लिए एक सुपर कमेटी बनाई जाएगी।

यह समिति आकलन करेगी कि AI किस तरह मौजूदा सर्विस को बदल रहा है और आने वाले सालों में कौन-सी नई चुनौतियां व अवसर सामने आ आने की उम्मीद है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्विस सेक्टर में विकास के नए अवसर

वित्त मंत्री का कहना है कि समिति का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहां AI के यूज से रोजगार, प्रोडक्टिविटी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाया जा सके। सरकार ये भी चाहती है कि नई टेक्नोलॉजी सिर्फ ऑटोमेशन का हिस्सा न बनी रहे, बल्कि भारत के सर्विस सेक्टर को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने में मदद करे।

व्यावहारिक सुधारों पर फोकस

सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान स्पष्ट किया कि बजट 2026 का सबसे ज्यादा फोकस व्यावहारिक सुधारों पर है, न कि सिर्फ घोषणाओं पर है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है।

यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को लाभ

इतना ही नहीं बजट में इस बार कंटेंट क्रिएशन के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं जिसमें देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को लाभ होगा। इसके साथ ही देश के गेमिंग, कॉमिक्स, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स के लिए भी खास एलान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: वित्त मंत्री ने दिया बड़ा तोहफा! स्मार्टफोन, टैबलेट होंगे सस्ते

सरकार द्वारा AI पर गठित सुपर कमेटी भारत के सर्विस सेक्टर के लिए अधिक अवसर पैदा करेगी या चुनौतियां?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।