Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MWC 2025 : Xiaomi, Samsung और Nothing के दमदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानें खूबियां

    दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2025 (Mobile World Congress) 3 मार्च से शुरू हो रहा है। हर साल की तरह यह इवेंट स्पेन के बार्सेलोना आयोजित हो रहा है। इस इवेंट के दौरान टेक कंपनियां अपने-अपने नए प्रोडक्ट शोकेस करती हैं। यहां हम आपको सैमसंग शाओमी और नथिंग जैसे स्मार्टफोन कंपनियों के लॉन्च होने वाले डिवाइस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Updated: Sun, 02 Mar 2025 01:04 PM (IST)
    Hero Image
    3 मार्च से शुरू हो रहा है MWC 2025

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट MWC 2025 (Mobile World Congress) कल से शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनियां अपनी-अपनी नई टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस लॉन्च करती हैं। इस साल MWC 2025 का आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च तक स्पेन के बार्सिलोना में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप नए स्मार्टफोन लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, तो यह इवेंट आपके लिए बहुत खास होने वाला है। इस साल, Xiaomi, Samsung, Nothing और Honor जैसी बड़ी कंपनियां अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन इस इवेंट के दौरान लॉन्च करने वाली हैं। आइए जानते हैं, MWC 2025 में कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे?

    Xiaomi 15 Series

    चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का दमदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला Xiaomi 15 Ultra इस इवेंट का सबसे बड़ा लॉन्च हो सकता है। Xiaomi की 15 सीरीज का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन शानदार कैमरा, बेहतरीन डिस्प्ले और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर के साथ ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है।

    Xiaomi 15 Ultra के फीचर्स

    • प्रोसेसर – Qualcomm Snapdragon 8 Elite 
    • कैमरा – 200MP
    • डिस्प्ले – AMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट
    • बैटरी – 6000mAh + फास्ट चार्जिंग

    Nothing Phone 3a और 3a Pro: नया ट्रांसपेरेंट लुक

    Nothing अपने अनूठे डिजाइन वाले स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है। कंपनी MWC 2025 में दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a और 3a Pro लॉन्च करने वाला है। Nothing Phone 3a सीरीज 4 मार्च को लॉन्च होना है।

    Nothing Phone 3a सीरीज के संभावित फीचर्स

    • ट्रांसपेरेंट बैक पैनल
    • नया Glyph Interface डिजाइन
    • Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट
    • 120Hz OLED डिस्प्ले
    • 45W फास्ट चार्जिंग

    Samsung Galaxy S25 Edge

    Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट अपकमिंग स्मार्टफोन की झलक दिखाई थी। उम्मीद है कि सैमसंग का यह फोन MWC 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस अपकमिंग फोन को Galaxy S25 Edge नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और एडवांस AI फीचर्स के साथ लॉन्च होगा।

    Samsung Galaxy S25 Edge संभावित फीचर्स

    • Edge-to-Edge कर्व्ड डिस्प्ले
    • AI पावर्ड कैमरा फीचर्स
    • One UI 7.0 पर बेस्ड Android 15
    • 5000mAh बैटरी
    • 65W फास्ट चार्जिंग

    दूसरी कंपनियां भी लॉन्च करेंगी स्मार्टफोन

    ग्लोबल टेक इवेंट में अन्य कंपनियां जैसे HMD Global और Honor भी अपने अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। ऑनर को लेकर खबर है कि कंपनी AI पावर्ड कैमरा और फास्ट प्रोसेसिंग वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

    यह भी पढ़ें: सैमसंग से पहले Infinix ने पेश किया अपना ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन; खास है डिजाइन